{"_id":"5723a9704f1c1bc73ea91a0f","slug":"pan-card-nessery-players-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को देना होगा पैन कार्ड, तभी मिलेगी पुरस्कार राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को देना होगा पैन कार्ड, तभी मिलेगी पुरस्कार राशि
panipat
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खिलाड़ियो को सरकार की तरफ से दी जाने वाली पुरस्कार राशि के लिए पैन कार्ड देना अनिवार्य कर दिया है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को 2015-16 की खेल उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कृत करेगा।
इसके लिए एक मई से 31 मई तक आवेदन पत्र मांगें गए हैं। जिन खिलाड़ियों का नकद इनाम एक लाख या उससे से अधिक है, तो उसको पैन कार्ड की डिटेल देना अनिवार्य है। बिना पैन कार्ड के खिलाड़ी को इनाम की राशि से वंचित रहना पड़ेगा। जिला पानीपत से संबंधित खिलाड़ी अपने खेल प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति मूल आवेदन पत्र में भरकर विभागीय वेबसाइट से भी अपना फार्म अपलोड कर मूलप्रति कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 तक के बीच जिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को इनाम दिया जाएगा। खिलाड़ियों को पैन कार्ड की कॉपी भी जमा करानी होगी।