फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Painting and Slogan Competition Organized for Women's Empowerment

Panipat News: नारी सशक्तीकरण के लिए पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का किया आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Painting and Slogan Competition Organized for Women's Empowerment
मतलौडा। राजकीय महिला महाविद्यालय में नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजपाल कौशिक की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व नारी सशक्तीकरण जैसे विषयों पर आकर्षक पेंटिंग और प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने छोटे-छोटे लेकिन सशक्त संदेश के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। प्राचार्य डॉ. राजपाल कौशिक ने बताया कि कॉलेज में छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, साथ ही छात्राओं को खेलों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नारी सम्मान और पोषण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed