फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Overnight the base price of the plot rose from 18 lakhs to two crores.

गलती या गड़बड़झाला : रातों रात प्लॉट का बेस प्राइज 18 लाख से दो करोड़ तक पहुंच गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Overnight the base price of the plot rose from 18 lakhs to two crores.
पानीपत। हरियाणा विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से 29 मई को 65 प्लॉटों की बोली से पहले दो वेबसाइट पर दर्शाए गए अलग-अलग बेस प्राइस ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। एचएसवीपी की वेबसाइट पर निकाले गए नोटिफिकेशन और ई-ऑक्शन की वेबसाइट पर दिए गए बेस प्राइज में लाखों रुपये का अंतर हैं। इतना ही नहीं एचएसवीपी और ई-ऑक्शन की वेबसाइट पर ऑक्शन आईडी नंबर भी अलग है। जानकारों की मानें तो ऐसा नहीं हो सकता है। अब यह गलती है या गड़बड़झाला, इस पर स्थानीय अधिकारियों की चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

एचएसवीपी 29 मई को पानीपत में 32 रिहायशी एवं 33 व्यावसायिक प्लॉटों की बोली करा रहा है। सबसे अधिक सेक्टर-13 के 19 रिहायशी प्लॉटों की बोली होगी, लेकिन ई-ऑक्शन वेबसाइट पर रातों रात बेस प्राइज लाखों में बढ़ गए हैं। एचएसवीपी की वेबसाइट पर जिन प्लॉटों का बेस प्राइज साढ़े 18 लाख रुपये हैं, उसे ई-ऑक्शन की वेबसाइट पर 60 से 70 लाख रुपये तक कर दिया गया है। सेक्टर-24 के एक प्लॉट का बेस प्राइज 18 लाख से दो करोड़ रुपये कर दिया गया है। इतनी अधिक कीमत बढ़ने से प्लॉट लोगों की पहुंच से दूर हो गए। स्थानीय एचएसवीपी अधिकारी पूरे मसले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। एचएसवीपी के मामलों के जानकार जुगविंद्र मलिक ने कहा कि यह बड़ी गड़बड़ी है। इतना अधिक बेस प्राइज देखकर लोग आवेदन ही नहीं करेंगे। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

बाक्स
कुल रिहाइशी प्लाटों का बेस प्राइस 6.08 करोड़ से 17.24 करोड़ हो गया
बुधवार रात तक 33 रिहायशी प्लॉट को बेस प्राइज 6.08 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। वीरवार रात को इन प्लॉट को बेस प्राइज कई गुना बढ़ा दिया गया। एचएसवीपी की वेबसाइट में दर्शाए गए नोटिफिकेशन में 6.08 करोड़ के मुकाबले 33 प्लॉट को बेस प्राइज 17.24 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यानि करीब 11 करोड़ रुपये की बढ़ा दिया गया हैं। व्यावसायिक प्लॉटों के बेस प्राइज में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर प्लॉट संख्या बेस प्राइज (एचएसवीपी) बेस प्राइज (ई-ऑक्शन)
आठ 78 व 79 1842900 6142700
आठ 105-107 1842900 6078700
13 1890, 1895, 333 से 336 1842900 6131100
354, 355
13 276 से 286 1842900 5933300
18 964 ए 1842900 1335000
24 866 1842900 20172400
24 60 1842900 7324300
वर्जन:
इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, जो भी होता है मुख्यालय स्तर पर होता है। इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं।
- सुरेंद्र सिंह, ईओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed