{"_id":"672fd3226b3ae9506a059c95","slug":"overloaded-vehicles-passing-in-front-of-police-from-yamuna-check-post-panipat-news-c-244-1-pnp1007-127140-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना नाके से पुलिस के सामने से गुजर रहे ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना नाके से पुलिस के सामने से गुजर रहे ओवरलोड वाहन
विज्ञापन
सनौली। पानीपत-हरिद्वार रोड पर मिट्टी, रेत और राखी के ओवरलोड डंपरों से उड़ती धूल के चलते राहगीर और दुकानदार परेशान हैं। इनके चलते कई बार दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। यूपी यनुना बॉर्डर से ओवरलोड वाहन पुलिस थाना और चौकी के आगे से सरपट दौड़ रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रेत, मिट्टी और राखी लेकर डंपर चालक पानीपत-हरिद्वार रोड पर सनौली से होकर जाते हैं। इनकी तेज गति और टूटी सड़कों के चलते रेत, मिट्टी और राखी उड़ती है। यह सड़क पर गिर जाती है। इनके जाने के बाद दूसरे वाहनों के आने पर धूल मिट्टी उड़ जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डंपर चालक पुलिस की आंखों के सामने से गुजरते हैं।
सनौली नाके के लगे सीसीटीवी कैमरे में भी इन ओवरलोड रेत से भरे डंपरों में तस्वीरे कैद हैं। बावजूद इसके प्रशासन इन पर ढील बरत रहा है। स्थानीय लोगों ने इसको ठेकेदार और प्रशासन की मिलीभगत बताया है।
विज्ञापन
ग्रामीण अजमेर सिंह, विकास और हरविंद्र ने बताया कि नेशनल हाईवे पर डंपरों के तेज चलने पर रेत व मिट्टी उड़ने से राहगीरों व सड़क किनारे दुकानदारों में भारी रोष बना हुआ है। दुकानादारों ने ओवरलोड मिट्टी व रेत से भरे डंपरों को रोकने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो उक्त लोग दबंगई करने पर उतर जाते हैं। दूसरा इनसे हादसे होने का खतरा बना रहता है। आरटीओ व जिला प्रशासन द्वारा ढील बरतने व विभागों की टीम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ओवरलोड डंपरों पर पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरेआम सड़क पर ओवरलोड मिट्टी व रेत के डंपर दौड़ते रहते हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।