फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Outraged by a power outage since 9 AM, villagers locked the power house.

Panipat News: सड़कों पर उतरे नगर निगम कर्मी,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Outraged by a power outage since 9 AM, villagers locked the power house.
पानीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ (संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। नगर निगम के पालिका बाजार कार्यालय के नीचे धरना दिया। यूनियन शुक्रवार को इंसार बाजार में थाली बजाओ प्रदर्शन करेगी। इसमें राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हाेंगे। वहीं हड़ताल के चलते नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स और सफाई लगातार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जिला इकाई अध्यक्ष नरेश कुमार अठवाल की अध्यक्षता में पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के नीचे जोरदार प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन किया। नरेश कुमार अठवाल ने बताया कि गत 13 मई 2026 को सरकार के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उनके नोटिफिकेशन जारी नहीं किए गए हैं। इसके विरोध में कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक 13 मई के समझौते के अनुसार मांगे गए पत्रों को जारी नहीं किया गया, तो संघ इस आंदोलन को और आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन

दमकल विभाग के 93 अनुबंध कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल
हड़ताल में नगर निगम के सफाई और प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ-साथ दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) में कांट्रेक्ट पर कार्यरत 93 कर्मचारी भी कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार काम छोड़ हड़ताल बढ़ने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे आम जनता को बीमारियों और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार की हठधर्मिता और कर्मचारियों का शोषण जिम्मेदार है। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान व राज्य कार्यकारिणी सदस्य जसबीर, नरेश कुमार चहल, जितेंद्र, अनिल बल्ला, रिंकू, जोगिंदर, धर्मवीर व दमकल विभाग से प्रधान रणबीर नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed