{"_id":"5f6659718ebc3e30c412c48e","slug":"other-side-blame-on-eklakh-he-misdeed-the-child-panipat-news-knl447804125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime News: बच्चे से कुकर्म कर रहा था सहारनपुर का इखलाक सलमानी, काट डाले हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime News: बच्चे से कुकर्म कर रहा था सहारनपुर का इखलाक सलमानी, काट डाले हाथ
Mon, 21 Sep 2020 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के ननौता निवासी इखलाक सलमानी से क्रूरता और हाथ काटने की वारदात में शनिवार को दूसरा पक्ष पहली बार सामने आया। पानीपत के किशनपुरा निवासी परिवार ने अमर उजाला से सात वर्षीय बच्चे की बात करवाई, जिसके साथ इखलाक ने कुकर्म किया है। बच्चे ने बताया कि गत 23 अगस्त की रात वह अपने माता-पिता के बीच चारपाई पर सो रहा था। तब इखलाक उसे नींद में उठाकर घर के पास बने पार्क में ले गया। उसने कई बार कहा कि अंकल छोड़ दो, लेकिन उसने नहीं सुनी और उसके साथ गंदी बात की।
बच्चे की जुबानी
बच्चे ने बताया कि अंकल (इखलाक सलमानी) उसे पार्क में ले गए और उसके मुंह में पत्थर डाल दिए। उसके हाथ बांधकर पार्क में पड़े बेंच पर डाल दिया और उसकी कैपरी और टीशर्ट उतारकर फेंक दी। वह मम्मी के पास जाने की बात कहता रहा, लेकिन अंकल ने मेरी एक न सुनी।
बच्चे के परिजनों ने बताया
बच्चे के पिता ने बताया कि जब उसकी आंख खुुुली तो बेटा नहीं मिला। वह कमरे से बाहर निकला तो घर का दरवाजा खुला था। अपने पड़ोसियों की मदद से बेटे को आसपास ढूंढना शुरू किया। इसी बीच पार्क का गेट खुला देखकर वहां पहुंचे। टॉर्च जलाकर पार्क को देखा तो इखलाक नग्न अवस्था में मिला। पास जाने पर वहां उनका बेटा मिला। इखलाक ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसी बीच बच्चे ने मुंह से पत्थर निकालकर आवाज लगाई। सब लोगों ने मिलकर इखलाक को पकड़ लिया। वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी। इस दौरान इखलाक किसी तरह अपने आप को छुड़ाकर भाग गया। उन्होंने बताया कि इखलाक नशे में धुत्त था। उन्हें नहीं पता कि उसका हाथ कैसे कटा है, उनकी हाथापाई सिर्फ पार्क में ही हुई थी।
विज्ञापन
पानी मांगने पर हाथ काटने के आरोप को नकारा
इखलाक का आरोप है कि उसे प्यास लगी थी और वह पानी लेने के लिए ही उनके घर गया था। पानी मांगने पर वह भड़क गए और उस पर हमला कर दिया। हाथ काट काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंक आए। जिस पर बच्चे के पिता ने कहा कि उनका ट्यूबवेल रोज छह से सात घंटे चलता है। 50 से अधिक लोग उनके घर से पानी लेकर जाते हैं। वह इतने लोगों की प्यास बुझा सकता है तो इखलाक को पानी के लिए क्यों मना करेंगे।
बच्चे की स्कूल में बदनामी और भविष्य देख नहीं आ रहे थे सामने
पिता ने बताया कि बच्चे के दो दांत और जबड़े की हड्डी टूट गई। बच्चे केे पूरे शरीर पर इखलाक ने नोंच रखा था। जिसके बावजूद भी उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी, क्योंकि वह बच्चे के स्कूल व भविष्य को खराब नहीं करना चाहते थे। वारदात के दो से तीन दिन बाद पुलिस घर पहुंची और इखलाक का हाथ काटने का आरोप लगाया, जिसके बाद आपबीती पुलिस को बताई और बच्चे का मेडिकल कराकर शिकायत दी थी।
चाचा बोले, एक बयान पर नहीं रुक रहा इखलाक
चाचा ने बताया कि इखलाक तो अपने ही बयान पर खड़ा नहीं है। वह हर रोज पुलिस और मीडिया को नया बयान दे रहा है, क्योंकि वह झूठ बोल रहा है। सच्चाई जो होती है, वह कितनी बार ही पूछ लो, वही निकलती है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर रखी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने डीएनए टेस्ट भी कराया है। जल्द ही उसकी रिपोर्ट आ जाएगी। मामले में जो भी दोषी है, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। -अंकित कुमार, इंस्पेक्टर, चांदनीबाग थाना प्रभारी