फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opposition to Ajay Chautala's program, farmers showed black flags, police arrested 12

जजपा नेता अजय चौटाला के कार्यक्रम का किसानों ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे, हुए गिरफ्तार, बाद में छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Ajay Chautala's program, farmers showed black flags, police arrested 12
संगठन की मजबूती और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती की तैयारियों के लिए पानीपत पहुंचे जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला का वीरवार को किसानों ने विरोध किया। साथ ही काले झंडे दिखाए। इस दौरान रोकने के लिए आई पुलिस से किसानों की झड़प भी हुई, जिसके बाद किसानों को गिरफ्तार कर सेक्टर-29 थाने ले जाया गया। बाद में पुलिस ने उन्हें थाने से ही रिहा कर दिया।
विज्ञापन

चौधरी देवी लाल की जयंती 25 सितंबर को हैं, जिसे लेकर जजपा की ओर से प्रदेश भर में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जयंती में कार्यकर्ताओं को शामिल करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जजपा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके तहत वीरवार को पानीपत के आर्य कॉलेज में कार्यक्रम निर्धारित था। इसकी भनक लगते ही कार्यक्रम स्थल के बाहर काफी संख्या में किसान जमा हो गए। इस बीच दोपहर 12 बजे अजय चौटाला के पहुंचने पर किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान विरोध कर रहे 12 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और रोडवेज बस में बैठाकर सेक्टर-29 थाने ले जाया गया। अजय चौटाला के जाने के बाद किसानों को शाम करीब चार बजे छोड़ा गया।
विज्ञापन

- बातचीत के माध्यम से ही हो सकता है हल : अजय चौटाला
कृषि कानूनों के मुद्दे और किसान आंदोलन को लेकर जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि इसका हल सिर्फ बातचीत के माध्यम से हो सकता है। आंदोलन करना किसानों का हक है, लेकिन इसका समाधान बातचीत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय चौटाला, अध्यक्ष, जननायक जनता पार्टी
थोपे गए कानून वापस लेने होंगे : जाखड़
आंदोलन करना हमारा हक है, जो हम कर रहे हैं। जब तक सरकार किसानों पर थोपे गए ये तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक किसान आंदोलनरत रहेंगे। सरकार ने किसानों पर हर जुल्म करके देख लिए हैं, लेकिन धरतीपुत्र पीछे नहीं हटा और न हटेगा।

- सुधीर जाखड़, प्रधान, भारतीय किसान यूनियन, चढूनी।
सरकार के कार्यक्रमों का विरोध जारी रहेगा - जाटल
किसान करो या मरो की नीति पर हैं। पीछे हटने का सवाल नहीं है। हर भाजपा-जजपा के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है और सरकार अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। हम अपना हक लेकर रहेंगे। इसके लिए किसी भी अंजाम की परवाह नहीं है।
- देवेंद्र जाटल, मुख्य सलाहकार, भारतीय किसान यूनियन चढूनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed