फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opposition surrounds government over return of youth

Panipat News: युवाओं की वापसी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

Thu, 30 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Opposition surrounds government over return of youth
करनाल। हरियाणा से अमेरिका में रोजगार की तलाश में गए युवा जब मायूस होकर लौटे तो यह घटना पूरे प्रदेश के लिए आत्ममंथन का विषय बन गई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि यह परिस्थिति भाजपा सरकार की विफल नीतियों और बेरोजगारी की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के होनहार और मेहनती युवा आज रोजगार के अवसर न मिलने के कारण निराशा में हैं। जिन युवाओं ने विदेश जाकर अपने परिवारों के बेहतर भविष्य का सपना देखा था, वे आज टूटी उम्मीदों के साथ लौटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और उन युवाओं व उनके परिवारों को आर्थिक व मानसिक सहायता दी जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed