फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opened an account in the name of the company and cheated for Rs 4.50 lakh, case filed against the salesman

Panipat News: कंपनी के नाम का खाता खुलवा लगाई 4.50 लाख की चपत, सेल्समैन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Opened an account in the name of the company and cheated for Rs 4.50 lakh, case filed against the salesman
समालखा। टोयटो कंपनी की ग्लोब ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर ने कंपनी का नाम बदलकर बैंक खाता खुलकर कंपनी को करीब साढ़े चार लाख रुपये की चपत लगा दी। कंपनी को सेल्समैन पर और भी लोगों से पैसे अपने खाते में डलवाने व नकदी लेने का भी शक है। एक व्यक्ति की ओर से अग्रिम राशि देने के बाद भी गाड़ी न देने पर मामले का पता चला। थाना समालखा की पुलिस ने एजेंसी की ओर से शिकायत मिलने के बाद कंपनी के सेल्स ऑफिसर सपन अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एजेंसी के अधिकारियों की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई शांति नगर मॉडल टाउन के सपन चोपड़ा ग्लोब ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली और झूठे दस्तावेजों को गढ़ना, आपराधिक गबन और धन का गबन करने के आरोप लगाए। कंपनी ने बताया कि सपन अरोड़ा को 05 अगस्त 2022 को सेल्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दो अप्रैल को अनमोल नाम के व्यक्ति ने शोरूम में आकर सपन चोपड़ा से झगड़ा शुरू कर दिया। अनमोल ने बताया कि उसने जेडएक्स(ओ) मॉडल की एक हाईक्रॉस कार बुक की थी लेकिन आरोपी उसकी डिलीवरी के बारे में फीडबैक नहीं दे रहा है। कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश ने सपन चोपड़ा को बुलाकर अनमोल की ओर से की गई पूछताछ के बारे में उससे बात की। उसने अनमोल से बुकिंग के पैसे लेने बारे स्वीकार किया। उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की तो कंपनी में अनमोल के नाम से कोई बुकिंग नहीं थी। अगले ही दिन मुकेश ने सेल्स टीम अशोक चौहान और देसराज के साथ पूरे मामले की जांच की। बिक्री टीम के वरिष्ठ व्यक्ति को भी इस बारे में जानकारी दी गई। वहीं सपन चोपड़ा ने तीन ग्राहकों से 4.50 लाख रुपये लेने स्वीकार किए। इनमें अनमोल से 50 हजार रुपये, निर्मल सिंह से 2.50 लाख, सतपाल दहिया से 1.50 लाख लेने कबूल किए। आराेपी ने ये राशि कंपनी के पास जमा नहीं की। आरोपी की मां बिंदू ने शोरूम में आकर पूरा पैसा जमा कराने का भरोसा दिया। इसके बाद सपन ने तीन लाख रुपये दे दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन अप्रैल को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। चार अप्रैल को ईश गोडवानी नाम के व्यक्ति ने कर्मचारी पवन को फोन किया। उन्होंने शादी (विवाह का मामला) में गाड़ी डिलीवरी के लिए सपन अरोड़ा के माध्यम से एक वाहन बुक किया था। उन्होंने इसके लिए कुछ भुगतान भी किया था। इसकी डिलीवरी की कोई पुष्टि नहीं की जा रही है। ईश गोडवानी ने आरटीजीएस विवरण साझा किया। उन्होंने आरटीजीएस ग्लोब ऑटोमोबाइल के नाम और खाते में किया था जबकि डीलरशिप ग्लोब ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड है। साउथ इंडियन बैंक से जांच की और पाया कि आरोपी ने जाली दस्तावेजों के साथ ग्लोब ऑटोमोबाइल्स के नाम से बैंक खाता खुलवाया था। सपन और उनकी मां ने पुलिस थाने में पैसे वापस करने की बात कही। उनको शक है किक उसने कंपनी की रसीदों सहित जाली दस्तावेज तैयार किए हैं। कंपनी को आशंका है कि आरोपी ने अन्य ग्राहकों से भी नकद राशि का गबन किया होगा। साथ अन्य धोखाधड़ी वाले लेनदेन में भी शामिल रहा होगा।
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस ने ग्लोब ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत के आधार पर कंपनी के सेल्स ऑफिसर सपन अरोड़ा पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed