फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only students of ninth and 11th will get admission

नौवीं और 11वीं के ही विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Only students of ninth and 11th will get admission
पानीपत। जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार। - फोटो : Panipat
हरियाणा में राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालयों में विद्यार्थी सीबीएसई के तहत अंग्रेजी माध्यम से नहीं पढ़ सकेंगे। 10वीं और 12वीं कक्षा में नए विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिलेगा। केवल 9वीं और 11वीं कक्षा में नए विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में दाखिला लेने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं एवं पढ़ाई करवाने के उद्देश्य से राजकीय स्कूलों को मॉडल संस्कृत विद्यालयों में तब्दील किया गया है। हरियाणा में कुल 136 स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में तब्दील करने का फैसला लिया गया था। जिले में कुल छह मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाए गए हैं। इनमें अब नाममात्र फीस पर विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने का प्रावधान किया गया है। इस सत्र से इन स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

नियमों के तहत नए बने संस्कृति माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में उन मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय के विद्यार्थियों को भी 12वीं कक्षा में दाखिला नहीं मिलेगा, जो 12वीं में सीबीएसई बोर्ड के अधीन पढ़ाई करने के इच्छुक हैं। ऐसे में इन स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया के तहत यह दुविधा है। हालांकि विभाग का कहना है कि सरकार के नियमों के तहत इन स्कूलों में दाखिले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नए बनाए गए मॉडल संस्कृति स्कूलों में 10वीं और 12वीं के दाखिले नहीं किए गए हैं। इन स्कूलों में 9वीं व 11वीं कक्षा के लिए ही दाखिले हुए हैं। इस वर्ष इन स्कूलों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को हरियाणा बोर्ड के नियमों के अनुसार कक्षाएं लगेंगी। सरकार के जैसे आदेश होंगे। उसी अनुसार इन दाखिले किए जाएंगे।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed