{"_id":"66972005f0ca3db944036b87","slug":"one-who-registered-with-fake-documents-of-kanyadaan-scheme-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121216-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कन्यादान योजना के फर्जी दस्तावेज से पंजीकरण करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कन्यादान योजना के फर्जी दस्तावेज से पंजीकरण करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्यादान योजना का अनुचित तरीके से लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज से पंजीकरण कर धोखाधड़ी करने मामले में सोमवार को गिरोह के चौथे आरोपी जयचंद निवासी उझा गांव को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में नामजद आरोपी अमित व महिला आरोपी सरोज व जगीता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं आरोपी अमित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक लेपटॉप, मोबाइल फोन व महिला आरोपी सरोज से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। तीनों आरोपी अग्रिम जमानत पर थे।
इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थय सर्कल पानीपत एक व दो के सहायक निदेशक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्राचार के माध्यम से शिकायत देकर बताया था कि हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड़ की ओर से कल्याणकारी योजनाओं के तहत भवन निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि सीधी खाते में उपलब्ध करवाई जाती है। जिसका आवेदन विभाग की वेबसाइट पर किया जाता है। पिछले कुछ समय से आवेदनों में फर्जी दस्तावेज मिले हैं। मुलतान कॉलोनी निवासी जयचंद ने अपनी बेटी के विवाह उपरांत कन्यादान योजना के तहत आवेदन किया था। विभाग द्वारा विवाह पत्र का क्यू आर कोड स्कैन किया और ई दिशा पोर्टल पर जांच की तो विवाह प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। जयचंद ने विभाग से अनुचित तरीके से लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर दिया है। विभाग की ओर से जयचंद के आवेदन को निरस्त करने के साथ ही खाता बंद कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में सरोज पत्नी धीरा निवासी नुरपुर गढ़ी, एजेंट जगीता निवासी न्यू सिद्धार्थ नगर व अमित पुत्र सुरेश निवासी मुखिजा कॉलोनी भी दोषी पाए गए थे।