फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One thief was caught, the other was freed by showing a knife

Panipat News: एक चोर को पकड़ा, दूसरा चाकू दिखा छुड़ा ले गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
One thief was caught, the other was freed by showing a knife
पानीपत। सेक्टर 12 से ऑस्ट्रेलिया गए एक परिवार के मकान में पीछे से तीन चोर घुस गए। तीन में से एक युवक बाहर पहरा देता रहा। जबकि दो ने अंदर से सामान चोरी कर बाहर निकाला। इसी बीच मकान मालिक के दो भाई मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इनको देख बाहर खड़ा युवक फरार हो गया। जबकि अंदर मौजूद दोनों आरोपियों ने चाकू व पेंचकश से हमला करने का प्रयास किया। दो से एक आरोपी को भाइयों ने पकड़ लिया तो दूसरा आरोपी चाकू से हमला करने का प्रयास कर उसे छुड़ा कर ले गया। सेक्टर 24 निवासी राघव गोयल ने वें तीन भाई हैं। उसका एक भाई मयंक सेक्टर 24 में रहता है और सबसे छोटा भाई वैभव माता रेणु और पिता अमित के साथ सेक्टर-12 में रहता है। भाई वैभव व्यापार के संबंध में माता-पिता के साथ ऑस्ट्रेलिया गया था। भाई ने मकान की देखभाल की जिम्मेदारी उन्हें दी थी। वह शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे अपने भाई मयंक के साथ सेक्टर 12 में भाई के मकान को देखने के लिए गए थे। जब वह मकान के नजदीक पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर युवक बैठा मिला। जो उनके मकान पर पहुंचते ही अंदर गए दो साथियों को भागने की आवाज लगाते हुए फरार हो गया। इसी बीच वह अंदर गए तो दो आरोपी मिले। जिन्होंने पेंचकश व चाकू से हमला करने का प्रयास किया। दो में से एक आरोपी भाग गया, जबकि दूसरे को उन्होंने पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में अपनी पहचान शामली की बड़ी माता निवासी सागर के रूप में बताई।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कर्मबीर सिंह, प्रभारी, चांदनीबाग थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed