फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One person died due to collision with e-rickshaw

Panipat News: ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
One person died due to collision with e-rickshaw
पानीपत। चांदनीबाग पुलिस थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। घायल ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के गाजीपुर जिले के सैदपुर गांव के प्रकाश उर्फ चंदन दुबे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत की ऊझा रोड पर एकता कालोनी में रहता है। कुछ दिन पहले उसके चाचा त्रिवेणी पानीपत आए थे। वह ऊझा रोड पर ही किराये के मकान में रह रहे थे। 18 अप्रैल की शाम को वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पता चला कि रवि मेडिकल के पास कोई ई-रिक्शा चालक उन्हें टक्कर मार गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया। हालत अधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिसके बाद परिजन घायल को लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे थे। जहां पर उपचार के दौरान 20 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदनीबाग थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed