{"_id":"62095b8089a77455a32d5df0","slug":"one-lakh-nine-thousand-rupees-stolen-from-the-account-by-downloading-any-desk-panipat-news-knl98873032","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनी डेस्क डाउनलोड कराकर खाते से चोरी किए एक लाख नौ हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनी डेस्क डाउनलोड कराकर खाते से चोरी किए एक लाख नौ हजार रुपये
विज्ञापन
पानीपत। कस्टमर केयर पर कॉल कर डेबिट कार्ड बंद कराना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। ठग ने कुछ देर बाद उससे पुन: कॉल कर मोबाइल में एनी डेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराया और खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर उसके खाते से 1 लाख 9 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
गांव सौधापुर निवासी कृष्ण पुत्र महासिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका शुक्रवार को पर्स गुम हो गया था। पर्स में उसका एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड व कागजात थे। उसने डेबिट कार्ड बंद कराने के लिए कस्टमर केयर में कॉल की। कॉल कट गई थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने कहा कि वो डेबिट कार्ड कस्टमर केयर से बात कर रहा है। उसको कॉल करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल में एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा। उसने एनी डेस्क डाउनलोड कर लिया। इसके बाद ठग ने खाते से जुड़ी जानकारी ली और कहा कि उसका डेबिट कार्ड जल्द बंद हो जाएगा।
फोनकर्ता के फोन काटते ही कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से एक लाख नौ हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। उसने आईसीआईसीआई बैंक में कॉल कर इसकी शिकायत की। इसके बाद ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को घटना की शिकायत दी। अब पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।