फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One hour traffic jam due to trolley overturning on Haridwar Highway

Panipat News: हरिद्वार हाईवे पर ट्राली पलटने से एक घंटे लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
One hour traffic jam due to trolley overturning on Haridwar Highway
सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी हरिद्वार हाईवे पर सनौली खुर्द थाना के पास वीरवार शाम को पराली से भरी एक ट्राली पलट गई। जिससे नेशनल हाईवे 709 एडी पर करीब एक घंटे तक पानीपत से यूपी की तरफ जाने वाली लेन पर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं सनौली खुर्द थाना व डायल 112 पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन को बुलाकर ट्राली को साइड में किया और करीब एक घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को करीब 4:30 बजे यूपी की तरफ पराली से भरी जा रही एक ट्राली अचानक से पराली का झुकाव एक तरफ होने से अनियंत्रित होकर सनौली पुलिस थाना के पास पलट गई। ट्राली पलटने से उसके पहिये ऊपर हो गये और पराली सारे हाईवे पर फैल गई। हाइवे पर ट्राली पलटने व पराली बिखरने से यूपी की तरफ जाने वाली लेन पर जाम लग गया। सनौली खुर्द थाना और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राली को हाइवे किनारे करने के लिए तामशाबाद टोल से एनएचएआई की क्रेन को बुलाया गया। उसके बाद यूपी में ही पराली लेकर जा रहे दूसरे ट्रैक्टर चालक व मजदूर काफी संख्या में पहुंचे और पुलिस ने सड़क पर फैली हुई सारी पराली को सड़क के किनारे लगाया। उसके बाद क्रेन की मदद से ट्राली को साइड में किया, उसके बाद ही शाम को करीब 5.30 बजे पुलिस ने वाहनों का आवागमन शुरू करवाया।
विज्ञापन

सनौली खुर्द थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ट्राली पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एनएचएआई की क्रेन की मदद से ट्राली को एक तरफ कराया गया। सड़क पर फैली हुई सारी पराली को हाईवे के किनारे लगवाया गया और करीब एक घंटे बाद ट्रैफिक शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed