{"_id":"661b119ab8651976730ee234","slug":"one-bike-rider-died-in-a-collision-between-two-bikes-panipat-news-c-244-1-pnp1004-116773-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो बाइकों की भिडंत में एक बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो बाइकों की भिडंत में एक बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सनौली । छाजपुर कलां-रसलापूर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई है। सनौली थाना पुलिस ने मृतक के शव को पाेस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम को गांव गोयला कलां निवासी उम्र 38 साल शौकीन खान मोटरसाइकिल पर पानीपत से सामान लेकर गांव सनौली की ओर आ रहा था। जब वह छाजपुर-रसलापुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर शौकीन बाइक से नीचे सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शौकीन को पानीपत के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई यामिन खान ने बताया कि उसके छोटे भाई शौकीन की गांव सनौली खुर्द मैन अड्डे पर ड्राई क्लीन की दुकान थी। उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें एक लड़की दो लड़के हैं। इस दौरान सनौली थाना जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार का कहना है कि गांव गोयला कलां निवासी यामिन खान की शिकायत पर टक्कर मारने वाले बाइक चालक गांव झांबा निवासी शकीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतक शौकीन खान के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।