{"_id":"64a886d03711631a4e0bda64","slug":"one-accused-of-stealing-in-bank-arrested-three-absconding-panipat-news-c-244-1-pnp1001-2097-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बैंक में चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार , तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बैंक में चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार , तीन फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। 12 अगस्त 2022 की रात जाटल रोड स्थित एक्सिस बैंक की दीवार तोड़कर 1.06 लाख रुपये, लैपटॉप व यूपीएस बैटरी चोरी करने के एक आरोपी को सीआईए थ्री ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर से पुलिस ने 10 रुपये के 279 सिक्के बरामद किए हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले के तीन आरोपी अब भी फरार है।
सीआईए 3 प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि 13 अगस्त को जाटल रोड स्थित एक्सिस बैंक के प्रबंधक बिजेंद्र कुमार ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर बैंक से 10 रुपये के 10600 सिक्के, दो लैपटोप और दो यूपीएस बैटरी चोरी कर ली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। उनकी टीम ने बृहस्पतिवार रात को गुप्त सूचना पर गांव बीबीपुर, जींद निवासी विशाल उर्फ लेबरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से 10 रुपये के 278 सिक्के भी बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि उसने इस वारदात को अपने साथी शिवपुरी, नरवाना रोड निवासी मुकेश, गांव संगतपुरा , जींद निवासी विकास व सफीदो निवासी संदीप के साथ मिलकर अंजाम दिया था। अब पुलिस रिमांड के दौरान उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी विशाल पर जींद में चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन