{"_id":"6313babbbfe7eb7ee44548b1","slug":"on-suspicion-of-accident-two-youths-of-himachal-pradesh-were-taken-hostage-and-beaten-up-in-panipat-panipat-news-knl1199879170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट के शक में हिमाचल प्रदेश के दो युवकों को पानीपत में बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट के शक में हिमाचल प्रदेश के दो युवकों को पानीपत में बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया
विज्ञापन
पानीपत। एक्सीडेंट करने के शक में टोल प्लाजा के पास कार सवार चार बदमाशों ने हिमाचल प्रदेश के पिकअप ड्राइवर, उसके साथी का अपहरण कर लिया और उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर बस स्टैंड के अंदर बाइक पार्किंग के पास बने एक कमरे में लाकर बंधक बनाकर तीन घंटे तक पीटते रहे। नशे में धुत होने के बाद आरोपी सो गए, जिसका फायदा उठाकर घायल ने फोन से डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर सामान्य सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के मलकु माजरा गांव निवासी सतबीर ने बताया कि उसने एक माह पहले पिकअप खरीदी थी, जिसको वह खुद चलाता है। दो सितंबर की रात वह दिल्ली से फर्नीचर का सामान लेकर बद्दी जा रहा था। रात करीब एक बजे पानीपत टोल प्लाजा पार करने के बाद स्विफ्ट गाड़ी एकदम आगे आकर रुकी। उन्होंने उसे जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारा और मारपीट करने लगे। उसका साथी सौरव गाड़ी में सो रहा था। आवाज सुनकर सौरभ उठा और आरोपियों से कारण पूछने लगा तो आरोपियों ने कहा कि उनकी गाड़ी ने फ्लाईओवर के नीचे एक्सीडेंट किया है। जबकि सौरभ ने कहा कि वह फ्लाईओवर के नीचे से नहीं बल्कि ऊपर से आए हैं। इस पर चारों युवकों ने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया।
पीड़ित सतबीर ने बताया कि बदमाशों ने उन दोनों को गाड़ी में अपहरण कर लिया। उनकी गाड़ी को उनका एक साथी पीछे-पीछे लेकर आने लगा। आरोपी उन्हें पानीपत बस स्टैंड के अंदर मोटरसाइकिल वाली पार्किंग के पास रोक दिया। वहां पर बने एक कमरे में दोनों को बंधक बना लिया और उनके फोन छीनकर स्विच ऑफ कर पीटने लगे। नशा करते और फिर आकर मारते पीटते।
विज्ञापन
पीड़ित सतबीर ने बताया कि आरोपी सुबह करीब पांच बजे तक नशे में धुत हो चुके थे। उन्होंने मौका पाकर फोन से डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के चंगुल से उन्हें छुड़ाया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी गाड़ी से 19500 रुपये भी निकाल लिए।
वर्जन
घायल युवक की शिकायत पर मारपीट, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
- दीपक कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर 13-17