फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On Rakshabandhan, thieves stole jewellery and cash from three places in the city

Panipat News: रक्षाबंधन पर शहर में तीन जगहों से जेवरात और नकदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, thieves stole jewellery and cash from three places in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रक्षाबंधन पर चोरों ने शहर में तीन स्थानों पर चोरी की। लोग रक्षाबंधन के दिन कार्रवाई के लिए दिनभर परेशान रहे।
शहर की न्यू हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी से सहारनपुर गए हैंडलूम काराेबारी के मकान से शुक्रवार रात चाेर 15 लाख रुपये नकदी व दाे फाेन ले गए। इसके अलावा सनाैली राेड स्थित काेल्ड ड्रिंक्स दुकान में उसी के नाैकर ने साथियाें संग मिलकर चाेरी की। दाेनाें मामलाें में चांदनीबाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीसरी चाेरी भारत नगर में की। जहां मकान मालिक भतीजे के मकान पर गया था। जब तक वापस लाैटा साेने-चांदी के जेवरात चाेरी मिले।
न्यू हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी के अमित कुमार ने बताया कि उसका हैंडलूम का काम है। वह शुक्रवार शाम सात बजे अपने परिवार के साथ मकान पर ताला लगाकर सहारनपुर गया था। वह शनिवार काे घर लाैटा ताे मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा ताे सामान बिखरा हुआ था। उसने सामान की जांच की तो कमरे के अंदर बैड में रखे 15 लाख रुपये व दाे फाेन चाेरी मिले। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलमारी का तोड़ा ताला : पानीपत। भारत नगर निवासी रमेश ने बताया कि शुक्रवार काे वह सुबह 10 बजे अपने मकान के पास में रहने वाले भतीजे के पास गया था।
मकान पर ताला लगा देखकर वह वापस आया ताे उसके मकान में सामान बिखरा मिला। अलमारी में चाबी लगी थी। अलमारी के अंदर ताला टूटा हुआ था। उसने सामान चेक किया ताे अंदर से एक ताेले साेने की चेन, एक मंगलसूत्र, तीन सोने के औम, चांदी के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पाजेब चाेरी मिली। इस मामले में पुराना औद्याेगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed