{"_id":"6903c2632256bcb20e004b34","slug":"on-gopashtami-56-offerings-were-made-and-the-cow-was-worshipped-panipat-news-c-244-1-pnp1007-146298-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गोपाष्टमी पर 56 भोग लगा गोमाता की उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गोपाष्टमी पर 56 भोग लगा गोमाता की उतारी आरती
Fri, 31 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर गोमाता की पूजा करतेगोशाला प्रधान रामनिवास गुप्ता व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गोपाष्टमी पर लोगों ने गाय को 56 प्रकार का भोग लगाकर आरती उतारी। बरसत रोड स्थित श्री राधा कृष्णा गोशाला समिति की ओर से वीरवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। समिति की ओर से नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 80 व्यक्तियों की जांच की। वहीं जीटी रोड स्थित गोशाला में पूजा की।
गोशाला प्रबंधक ने बताया कि समिति ने सुबह गायों को 56 प्रकार का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी। उसके बाद भंडारा लगाया। समिति की ओर से बच्चों को लिए मेजिक शो का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में बुखार, बीपी, शुगर, आंख, नाक, कान की जांच की गई। हेमंत देवी ने बताया कि वह हर साल गोपाष्टमी पर गोहाना रोड या बरसत रोड स्थित गोशाला में जाकर गायों को भोग लगाती हैं।
श्री गोशाला सोसाइटी जीटी रोड पर गोपाष्टमी पर पूजन किया गया। प्रधान रामनिवास गुप्ता व प्रबंधक सतीश गोयल ने गाय की पूजा की और हरा चारा व गुड़ खिलाया। उन्होंने कहा कि वीरवार तड़के पांच बजे ही लोगों ने गोसेवा के लिए आना शुरू कर दिया। वस्त्र, फूल माला पहना पूजा की और हरा चारा, गुड़, आटा और प्रसाद खिलाया। बिंझौल गांव स्थित गोशाला में सात नवंबर को भूमि पूजन किया। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता, सुरेश तायल, राजेश गर्ग, पवन सिंगला व मोहनलाल गर्ग मौजूद रहे।