फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Omprakash was chosen as the farmer head of Panipat block

ओमप्रकाश को चुना गया पानीपत ब्लॉक का किसान प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Omprakash was chosen as the farmer head of Panipat block
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में मौजूद सोनू मालपुरिया व अन्य ब्लॅक के किसान। - फोटो : Panipat
पानीपत। किसान भवन में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की अहम बैठक हुई। इसमें ब्लॉक पानीपत कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक में ओम प्रकाश जाटल को प्रधान, धर्मेंद्र बबैल को उपप्रधान, राजकुमार चंदौली को सर्वसम्मति से प्रचार मंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

बैठक में 5 फरवरी को चौधरी छोटूराम जयंती मनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश टिकैत मौजूद रहेंगे। छोटू राम जयंती मनाने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है। इसमें ओम प्रकाश जाटल, प्रताप माजरा, रामनिवास मतलौडा, चांद गढ़ी, जोगिंदर, जगबीर, कृष्ण, सुनहरा खर्ब, नफे सिंह नौलथा की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सोनू मालपुरिया ने की। इस मौके पर ईश्वर सिंह, सतनारायण कुंडू, जसपाल बापौली प्रधान प्रताप माजरा, जगबीर बबैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed