फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Old woman died due to bike coming into the pit of the decaying road

खस्ताहाल सड़क के गड्ढे में बाइक आने से गिरी वृद्धा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Old woman died due to bike coming into the pit of the decaying road
समालखा। सड़क हादसे में रविवार को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा समालखा में जीटी रोड पर हुआ। यहां निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में एक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर बेटे के साथ बैठी 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उनकी जान चली गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बेटे प्रवीण कुमार ने बताया कि वह गांव लिवान जिला सोनीपत का रहने वाला है। शनिवार को करनाल के गांव गुड़ा निवासी मामा किशना का निधन हो गया था। जिनका रविवार को अंतिम संस्कार था। संस्कार में वह अपनी मां कपूरी देवी को लेकर जा रहा था। सुबह आठ बजे वे घर से निकले। करीब नौ बजे वे हाल्दाना बॉर्डर पर पहुंचे, जहां सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। ऊंची नीची सड़क होने की वजह से अचानक बाइक एक गड्ढे में आ गई। हादसे के वक्त बाइक की स्पीड करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसो पीछे बैठी मां सड़क पर गिर गई। आनन फानन उन्हें सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान मृत घोषित कर दिया। कपूरी देवी सात बच्चों की मां थी, जिनमें पांच बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी का 2018 में निधन हो चुका है। बुजुर्ग महिला की तीन बहनें हैं। तीन भाइयों में से दो का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed