फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officials are busy clearing waste from dumping stations, while filth lies scattered across the markets.

Panipat News: अधिकारी डंपिंग स्टेशनों से कूड़ा उठवाने में जुटे, बाजारों में बिखरी है गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Officials are busy clearing waste from dumping stations, while filth lies scattered across the markets.
पानीपत। सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर अब आम लोगों पर भी पड़ने लगा है। शहर में सफाई की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। जिस कारण शहरवासियों को बीमारियों का भी खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि मानसून के समय पहले से ही बीमारियां पैर पसार रही हैं। कूड़ा उठान न होने से और अधिक दिक्कतें पैदा हो गई। नगर निगम सफाईकर्मी नगर पालिक कर्मचारी संघ के बैनर तले 18 दिन से हड़ताल पर हैं। जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। शहर में समुचित सफाई न होने के कारण सड़कों के किनारे, बाजारों और कॉलोनियों में कूड़े के ढेर जमा हो गए।
विज्ञापन

डंपिंग क्षेत्रों से नगर निगम अधिकारियों द्वारा कूड़ा उठवाया जा रहा है। कॉलोनियों और बाजारों में कचरा फैला हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत शहर के प्रमुख इंसार बाजार में हैं। यहां पर 350 टन से अधिक कूड़ा सड़कों पर पड़ा हुआ है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का सड़कों पर चलना भी दुश्वार हो चुका है। वहीं, व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। यही हाल सनौली मंडी सब्जी मंडी के आस-पास का है। जहां भी कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। कारोबारी रमेश चुघ ने बताया कि कूड़ा उठान न होने से दिक्कतें बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed