फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   odd & even formula will be implement in panipat soon

ओड व ईवन का सिस्टम पानीपत में भी होगा लागू

Wed, 13 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 13 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए ओड व ईवन सिस्टम लागू किया जा सकता है। प्रशासन व पुलिस को दिल्ली में चल रहे ट्रायल का इंतजार है।
विज्ञापन


दिल्ली में ट्रायल सफल होने पर पानीपत में इसे लागू किया जाता है तो न केवल पर्यावरण प्रदूषण बल्कि जीटी रोड व शहर के मार्गों पर हर समय लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। प्रशासन ने इसके संकेत दे दिए हैं।

सांसद अश्विनी चोपड़ा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में विजिलेंस व मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक लेने से पहले डीसी समीर पाल सरो से इस बारे में चर्चा की। सांसद अश्विनी चोपड़ा ने इसके साथ उपायुक्त कार्यालय में पत्रकारों से भी बात की।
विज्ञापन


सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में वाहनों की भरमार है और इससे पर्यावरण प्रदूषण भी बहुत ज्यादा हो रहा है। दिल्ली में ओड व ईवन नियम लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दिल्ली का पर्यावरण प्रदूषण कम हुआ है। पानीपत में भी पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर समस्या है। डीसी समीर पाल सरो ने उनको बताया कि पर्यावरण प्रदूषण में पानीपत का फरीदाबाद के बाद प्रदेश में दूसरा नंबर है। यह काफी चिंता का विषय है।

यहां पर इंडस्ट्री के चलते भी पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। दिल्ली के ओड व ईवन के सिस्टम को पानीपत में भी लागू किया जा सकता है।

उपायुक्त समीर पाल सरो ने कहा कि वे जनहित में हर फैसला करने को तैयार है। इसकी पानीपत में जरूर पड़ते ही लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ओड व ईवन पर 15 जनवरी तक ट्रायल है। वे वहां पर ट्रायल सफल व लागू होने पर पानीपत में भी शुरू कर देंगे।

नो कार डे को भी अपनाने को तैयार
उपायुक्त समीर पाल सरो ने बताया कि वे पानीपत में नो कार डे को भी अपनाने को तैयार हैं। प्रदेश के दो जिलों में इसको अपनाया हुआ है। वे पानीपत में इसको भी अपनाएंगे। इसको लेकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

लोगों की समस्याओं का किया जा रहा है समाधान
सांसद अश्विनी चोपड़ा ने उपायुक्त समीर पाल से लोगों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी जानकारी ली। उपायुक्त ने बताया कि ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया में भारी वाहनों की रोक लग दी गई थी। यह सब पठानकोट के हमले के बाद रिफाइनरी समेत अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को देखते हुए कदम उठाया था। उन्हें असंध चौकी के पास से ही बैरीकेड्स लगाने की जानकारी नहीं थी। ओल्ड इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन की समस्या के सामने आते ही तुरंत समाधान करा दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने भी इसको सराहनीय बताया।


ऑटो व अन्य वाहन हैं परेशानी
शहर में करीब सात हजार ऑटो चलती हैं और जीटी रोड समेत हर मार्ग पर सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन व पुलिस इसको लेकर कई नियम भी बना चुकी है, लेकिन ऑटो चालकों के आगे सब धरा का धरा रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed