{"_id":"6287f82fbb44427abd72e187","slug":"number-one-in-paying-tax-we-are-backward-on-facilities-panipat-news-knl108850260","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे अधिक टेक्स देने वाला सेक्टर 25, जहां उद्यमी सालों से तरस रहे सुविधाओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे अधिक टेक्स देने वाला सेक्टर 25, जहां उद्यमी सालों से तरस रहे सुविधाओं को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 25 की इंडस्ट्री से सरकार को हर साल करोड़ों रुपये टैक्स जाता है। सबसे ज्यादा टैक्स इसी सेक्टर की इंडस्ट्री सरकार को देती है। लगभग सात किलोमीटर के दायरे में फैले इस इंडस्ट्रियल सेक्टर की लगभग 600 इंडस्ट्री ने लाखों लोगों को रोजगार भी दिया है। इन सबसे के बावजूद इस सेक्टर के लोग कई सालों से जरूरी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं। इस सेक्टर में न तो चलने के लिए सही सड़कें और न ही स्ट्रीट लाइट की सुविधा। जगह जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
लोगों का कहना है कि यह सेक्टर टैक्स देने के मामले में सबसे आगे है लेकिन सुविधाओं के नाम काफी पिछड़ा है। उद्यमियों व श्रमिकों की सुरक्षा का यहां सबसे बड़ा मुद्दा है। आए दिन उद्यमियों व श्रमिकों से लूटपाट की घटनाएं होतीं हैं। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से उद्यमियों का पिछले एक माह में करोड़ों का नुकसान हो चुका है। बिजली की तारें झूल रहीं हैं। बड़े हादसे होने का भय बना रहता है।
उद्यमी समय समय पर सेक्टर की समस्याओं को लेकर बैठक भी करते हैं लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। कई बार नगर निगम कमिश्नर, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी व एचएसआईआईडीसी के मैनेजर ने समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए लेकिन काम शुरू होने से पहले ही बंद हो गया। अब हालात ये पैदा हो गए हैं कि यहां पर बाहर से निवेशक नहीं आना चाहते। मीटिंग के लिए भी उद्यमियों को शहर के होटल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
महासचिव चैंबर ऑफ कॉमर्स मनीष का कहना है कि सेक्टर 25 की हालत बहुत खराब है। कई जगहों पर प्रशासन ने सड़कों का अधूरा काम छोड़ दिया है। सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हैं । सीवरेज व्यवस्था भी सही नहीं है। समय समय पर सीवर की सफाई नहीं की जाती। बरसात में यहां व्यवस्था और भी अधिक बिगड़ जाती है।
चेेयरमैन चैंबर ऑफ कॉमर्स विनोद खंडेलवाल का कहना है कि पूरा सेक्टर में स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहा है। मूलभूत सुविधाओं का बहुत अधिक अभाव है। सुरक्षा भी यहां का बड़ा मुद्दा है। आए दिन श्रमिकों से लूटपाट की घटनाएं होती है। प्रशासन को इस सेक्टर की तमाम समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए।
उद्यमी राजेश भाटिया कहते हैं कि सेक्टर 25 के पास जो भी पार्क हैं उनकी हालत भी खराब है। उनकी ओर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिन सड़कों का टेंडर हो चुका है। प्रशासन ने उनका काम भी अधूरा छोड़ दिया है। अब यहां से गुजरने में भी बड़ी दिक्कतें होती हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस की गश्त बढ़नी चाहिए।
उद्यमी प्रवेश मित्तल का कहना है कि बिजली की बड़ी समस्या है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण आए दिन उद्योग बंद हो जाते हैं। बड़े बड़े कट लगते हैं। तारें भी कई जगहों पर झूल रही है। सीवरेज की भी कई जगहों पर बड़ी समस्या है। प्रशासन से अपील है कि उद्यमियों की समस्या की ओर ध्यान दें।