फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now soft in preparation for hoisting the tricolor in Bahrain

रांची में स्वर्ण जीतने के बाद अब बहरीन में तिरंगा लहराने की तैयारी में कोमल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now soft in preparation for hoisting the tricolor in Bahrain
पानीपत। रांची में स्वर्ण पदक जीतने के बाद गांव पट्टीकल्याणा निवासी कोमल पांचाल अब खाड़ी देश बहरीन में तिरंगा लहराने की तैयारी में हैं। 18 वर्षीय कोमल ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित पहली नेशनल ओपन रैकिंग चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में कोई भी खिलाड़ी समान भार वर्ग वाले खिलाड़ी से भिड़ सकता था। कोमल ने यूपी, बिहार, पंजाब एवं छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों को चित कर स्वर्ण पदक जीता है। बहरीन में दो जून को एशियन रेसलिंग ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कोमल दिन में छह घंटे अभ्यास कर रही हैं। क्षमता बढ़ाने के साथ ही अपनी तकनीक पर विशेष ध्यान दे रही हैं। कोमल के कोच विनोद कुमार उनकी तकनीक पर गांव पट्टीकल्याणा में ही काम कर रहे हैं। कोच का कहना है कि कोमल जुझारू खिलाड़ी हैं और अपने अच्छे प्रदर्शन से भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होती हैं। इसी का नतीजा है कि जिस चैंपियनशिप में भी जाती हैं, वहां पदक जीतती हैं।
विज्ञापन

दो बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं कोमल, हर नेशनल में स्वर्ण पदक
गांव की बहू कमलेश पहलवान को देखकर खेल शुरू करने वाली कोमल दो बार जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर चैंपियन बन चुकी हैं। पहली बार 40 किलोग्राम और दूसरी बार 46 किलोग्राम भार वर्ग में वह वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थीं। अब वह एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए 50 किलोग्राम भार वर्ग में तैयारी कर रही हैं। एक साथ वह तीन चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं। खेलो इंडिया की तैयारी भी साथ चल रही है। इसके लिए वह खेलो इंडिया के कैंप में नहीं बल्कि गांव के ही ग्राउंड में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed