फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now Haryana players will not be able to give trials in other states

पानीपत: अब हरियाणा के खिलाड़ी अपने राज्य के लिए ही खेल सकेंगे, दूसरे राज्य में खेले तो नहीं मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Now Haryana players will not be able to give trials in other states
पानीपत। अभी तक प्रदेश के खिलाड़ी अन्य राज्यों में ट्रायल देने के साथ ही हरियाणा टीम के लिए भी ट्रायल देते थे। फिर जहां से चयनित होते थे, उस राज्य से खेलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर हरियाणा के खिलाड़ी ने दूसरे राज्यों में ट्रायल भी दिया तो उसे राज्य की खेल संबंधी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। खेल विभाग ने इस संबंध में सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि अगर कोई खिलाड़ी हरियाणा के साथ दूसरे राज्य में ट्रायल देता है और दोनों जगह चयनित हो जाता है और फिर वह हरियाणा से खेलना चाहे, तो उसे हरियाणा खेल विभाग की ओर से कोई लाभ नहीं मिलेगा। पहले अधिकतर खिलाड़ी दूसरे राज्य में ट्रायल देने के साथ हरियाणा में भी ट्रायल देते थे। साथ ही वह दोनों राज्यों की स्कीमों का लाभ लेते थे। वहीं अब हरियाणा के खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों से खेलने के लिए विभाग से एनओसी लेनी होगी। इसके तहत दूसरे राज्य में खेलने की अनुमति मिलने के साथ ही हरियाणा की टीम में खेलने का रास्ता बंद हो जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की किसी भी स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। बॉक्सिंग कोच सुनील पंवार ने बताया कि पहले खिलाड़ी दोनों जगह से ट्रायल दे देते थे। दोनों जगह ट्रायल देने के बाद एक जगह से खेलते थे, जिससे दूसरे राज्य की सीट पर खेलने के खिलाड़ी की सीट खाली रह जाती थी।
विज्ञापन

हरियाणा से हैंडबॉल खेलना शुरू किया था। काफी साल तक हरियाणा से खेलता रहा। कोई खास लाभ नहीं मिला, जिसके बाद दिल्ली की टीम में खेलना शुरू किया। इसके बाद से बतौर कप्तान टीम के लिए कई पदक जीते। आगे भी दिल्ली टीम से खेलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमन मलिक, कप्तान, दिल्ली हैंडबॉल टीम
पानीपत में दो साल हॉकी खेलने के बाद चंडीगढ़ में अभ्यास करना शुरू कर दिया था, जिससे एक बार चंडीगढ़ से नेशनल और एक बार पंजाब की टीम से नेशनल खेला। इस खेल नीति से सभी राज्यों के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा और एक खिलाड़ी साल में एक नेशनल भी खेल सकेगा। - मोनिका, हॉकी खिलाड़ी

वर्जन:
दूसरे राज्य में खेलने के लिए अनुमति लेनी होगी : पालीवाल य में खेलने के लिए खिलाड़ी को हरियाणा खेल विभाग से अनुमति लेनी होगी, जिसके बाद वह एक राज्य से ही खेल पाएगा। इससे हरियाणा को लाभ मिलेगा। ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा के हरियाणा टीम से ही खेलेंगे। नहीं तो उन्हें किसी स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
- प्रदीप पालीवाल, जिला खेल एवं युवा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed