{"_id":"67c75ed1540dd17ddd0f2fff","slug":"notices-will-be-issued-to-officers-who-are-absent-in-the-samadhan-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133161-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समाधान शिविर में गैरहाजिर अफसरों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समाधान शिविर में गैरहाजिर अफसरों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। समाधान शिविर में गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को एक बार फिर सख्त निर्देश दिए हैं। इसकी अनदेखी करने वाले अधिकारियों को नोटिस दिए जाएंगे। इसके साथ संबंधित विभाग को भी पत्र लिखा जाएगा। इन सबके बीच मंगलवार को समाधान शिविर में 105 शिकायतें पहुंचीं। इनमें अधिकतर पेंशन, बिजली व पुलिस से संबंधित रहीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागाध्यक्ष को इनके समाधान के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय समाधान शिविर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में लगाया। इसके अलावा समालखा व इसराना में उपमंडल स्तर पर एसडीएम की देखरेख में शिविर लगाया। जिला स्तरीय समाधान शिविर में 105 शिकायत पहुंचीं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि कुछ अधिकारी शिविर में नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। वे दूसरे अधिकारियों या कर्मचारियों को भेज देते हैं। ऐसे अधिकारियों को पहचाना जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान करना जरूरी है। अधिकारी इसको तय कर लें।
शहीद की पत्नी ने अस्पताल में कैंटीन चलाने की रखी मांग
बलाना गांव के वेद सिंह ने बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग टाइलों की सड़क बनाई गई। यह अब टूट गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। राम काॅलोनी समालखा की सत्या कुमारी ने बताया कि वह शहीद जोगिंद्र सिंह की पत्नी है। उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से सामान्य अस्पताल में चाय की कैंटीन चलाने के लिए अपील की।
विज्ञापन
कृष्णा काॅलोनी समालखा के रमेश कुमार ने बिजली बिल को ठीक करवाने की मांग की। कृष्णनगर की स्वीटी विधवा पेंशन न मिल पाने की शिकायत रखी। उनका आरोप है कि अधिकारियों से कई बार मिलने के बाद समाधान नहीं हुआ है।
सिवाह गांव के गुरुदेव ने शामलात भूमि पर कब्जा रुकवाने की मांग की। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर समिति ने एससी चौपाल में स्थित पोंलिग बूथ को अन्य स्थान पर बदलने की मांग की। गुरपाल ने निगम की दुकानों का किराया एक बार के बजाय किश्तों में करने की मांग की। इस मौके पर निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण, एमडी शुगरमिल मनदीप, डीआरओ रणविजय सुल्तानिया मौजूद रहे।