फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notices of up to 20 lakhs handed to shopkeepers, trade board meeting tomorrow

Panipat News: दुकानदारों को थमाए 20 लाख तक के नोटिस, व्यापार मंडल की बैठक कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Notices of up to 20 lakhs handed to shopkeepers, trade board meeting tomorrow
पानीपत। नगर निगम ने अपने नाम के बोर्ड लगाने वाले जीटी रोड, मॉडल टाउन, रेलवे रोड व सनौली रोड के करीब 500 दुकानदारों को 2022 से अब तक चार्ज लगाकर दो से 20 लाख रुपये तक के नोटिस दिए हैं। निगम ने मूल के साथ जुर्माने की राशि को भी जोड़ा है। संयुक्त व्यापार मंडल ने इसको गलत बताया और विरोध में शुक्रवार को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से दुकानों के बाहर लगे बोर्ड का एक पैमाना तय किया है। अधिकारियों की माने तो एक दुकानदार अपनी दुकान पर दो गुना दो फीट का बोर्ड लगा सकता है। इससे बड़ा व अतिरिक्त बोर्ड निगम के नियमों के खिलाफ है। नगर निगम अधिकारियों ने इसका आकलन कर नोटिस देना शुरू कर दिया है। गत सप्ताह रेलवे रोड से इसकी शुरुआत की। इसके बाद माॅडल टाउन, जीटी रोड और सनौली रोड के दुकानदारों को नोटिस थमा दिए हैं। निगम ने यह जुर्माना 10 दिन के अंदर जमा कराने की बात कही है।
विज्ञापन

मनमर्जी से नोटिस दिए ःदुकानदारों ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों ने नोटिस जारी करने में मनमर्जी और भाई भतीजावाद किया है। बैंकों और शराब के ठेकों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए हैं। इनको किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि मॉडल टाउन में चिकन की एक दुकान छह महीने पहले खुली है। निगम ने दुकान मालिक को करीब आठ लाख रुपये का नोटिस थमा दिया है। वहीं कई दुकानदारों को 20 लाख रुपये तक के नोटिस दिए हैं। प्रधान दर्शनलाल वधवा ने बताया कि दुकानदार एकजुट हैं।

नगर निगम के आयुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि दुकानदारों को एक पैरामीटर के अनुसार बाहर बोर्ड लगाना है। जागरूक करने के बाद नोटिस दिया जा रहा है। किसी को गलत राशि का शक है तो वह इसकी दोबारा जांच करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed