फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No nomination on the first day, AAP fields six councilor candidates

Panipat News: पहले दिन नामांकन नहीं, आप ने उतारे छह पार्षद प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
No nomination on the first day, AAP fields six councilor candidates
पानीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पहले दिन मेयर और वार्ड पार्षद के लिए कोई नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन का पहला दिन रहा। एसडीएम पानीपत के कार्यालय में मेयर और बाकी सात एआरओ के कार्यालय में वार्ड पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए तय किया गया है। यहां अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार सुबह पहुंच गए।
विज्ञापन

नामांकन की जांच से लेकर आवेदन लेने तक को अधिकारी मौजूद रहे। यहां पूरे दिन में कोई नामांकन करने नहीं पहुंचा। पांच लोग नामांकन फार्म लेकर गए हैं। आरओ एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को किसी भी पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया है। शनिवार और शुक्रवार को राजकीय अवकाश रहेगा। अब सोमवार को ही आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रत्याशियों के कार्यालय के शुभारंभ में लगे रहे। वहीं कांग्रेस अब तक मेयर और पार्षदों के नाम तय नहीं कर पाई है। इसमें पेंच फंसने पर जिला प्रभारी भीमसेन मेहता ने बैठक स्थगित कर दी। अब शनिवार को नामों पर फैसला लेने की बात कही जा रही है।
कांग्रेस में मेयर पद के लिए अब उद्यमी सुरेश मित्तल की पत्नी के नाम की चर्चा है। उधर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्षद के आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें एक गैस सिलेंडर डिलीवरी बॉय और टेलर शामिल है।
भाजपा में कई ने बागी तेवर अपनाए
भाजपा में टिकट न मिलने पर कई निवर्तमान पार्षद बागी तेवर अपनाए हुए हैं। वार्ड-15 से शकुंतला गर्ग मैदान में उतर आई हैं। वहीं वार्ड-16 से अतर सिंह रावल भी चुनाव में उतरने को तैयार हैं। यहां से उनका टिकट कट गया था। इन सबके बीच भाजपा ने मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के कार्यालय का लालबत्ती स्कूल के सामने जीटी रोड पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट समेत अन्य नेताओं ने उद्घाटन किया। मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी उनके साथ रहीं। वहीं कई पार्षद प्रत्याशियों ने अपने वार्ड में कार्यालय शुरू किए हैं।

भाजपा के प्रत्याशी 24 से करेंगे नामांकन दाखिल ः  भाजपा के प्रत्याशी 24 और 25 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों मंत्री महिपाल ढांडा, कृष्णलाल पंवार और अन्य नेता प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed