{"_id":"624769f8cb28a6118851668b","slug":"nitesh-was-killed-in-a-dispute-over-cigarette-smoke-panipat-news-knl1036177179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट के धुएं पर हुए विवाद में की गई थी नितेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट के धुएं पर हुए विवाद में की गई थी नितेश की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबे में सिगरेट से धुआं खींचकर छोड़ने पर हुए विवाद में नितेश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। ये खुलासा हत्यारोपी ने रिमांड के दौरान किया है। पुलिस ने हत्या आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
बता दें कि गांव पट्टीकल्याणा के पास 70 माइलस्टोन ढाबे पर पांच दिन पहले नितेश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वीरवार को ग्रामीणों ने समालखा थाने में जाकर विरोध भी दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने भी जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव भोड़वाल माजरी निवासी प्रवीण को चुलकाना- भोड़वाल माजरी रोड से गिरफ्तार किया गया। समालखा पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव डिकाडला निवासी नितेश की हत्या के आरोप में प्रवीन को पकड़ लिया है, जबकि दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान प्रवीण से पता चला कि वारदात के दिन वह भोड़वाल माजरी निवासी अपने दोस्त सोनू उर्फ श्यामी और उसके दोस्त के साथ 70 माइलस्टोन ढाबे पर बैठा था। उनके पास वाली कुर्सी पर नितेश बैठकर सिगरेट पी रहा था। सिगरेट का धुआं वह उनकी ओर छोड़ रहा था। जिसपर नितेश को धुआं छोड़ने से मना किया, लेकिन वह नहीं मना, जिस पर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान उसने नितेश पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस को चाकू की बरामदगी के साथ ही प्रवीण के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार करना है।