फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nephew dies in road accident in front of uncle

Panipat News: चाचा के सामने भतीजे की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies in road accident in front of uncle
पानीपत। रेर कलां गांव के डेरा चांदीपुर के पास एक टैंपो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मृतक के चाचा के सामने हुआ। आरोपी टैंपो चालक वहां से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात टैंपो चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बल्ला गांव निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह पेशे से किसान है। वह रविवार को अपने निजी काम से पानीपत आया था। वह रात आठ बजे वापस अपने घर जा रहा था। उसे रास्ते में रिफाइनरी बाईपास पर उसका भतीजा सोनू (32) मिला। वह भी मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। जब वह रेर कलां गांव के डेरा चांदीपुर के पास पहुंचे तो असंध की ओर से आए एक टैंपो ने सोनू की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। यहां से राहगीरों की मदद से उसने सोनू को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी टैंपो चालक की गिरफ्तारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed