फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj will create history in javelin throw, hope of gold from the performance so far

भाला फेंक में नीरज इतिहास रचेंगे आज, अब तक के प्रदर्शन से स्वर्ण की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Neeraj will create history in javelin throw, hope of gold from the performance so far
पानीपत। नीरज चोपड़ा। फोटो सोशल मीडिया। - फोटो : Panipat
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में शनिवार की शाम साढ़े चार बजे एथलेटिक्स के भाला फेंक स्पर्धा में पानीपत के नीरज चोपड़ा दम दिखाएंगे। अब तक के अपने प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा ने देशवासियों में स्वर्ण पदक की आस जगाई है। फिलहाल 12 खिलाड़ियों में नीरज शीर्ष पर हैं और भाला फेंक में विश्व रिकार्ड बनाने वाला प्रतिभागी दूसरे नंबर पर है। नीरज के परिजनों और कोच को भी नीरज से इतिहास रचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में फाइनल की रेस के लिए हो रहे मुकाबले में 86.65 मीटर भाला फेंक नीरज चोपड़ा सभी खिलाड़ियों में टॉप पर हैं। चार ग्रुप में जैवलिन थ्रो के खिलाड़ियों में चार अगस्त को मुकाबला हुआ था। सभी ग्रुप से प्रथम, द्वितीय और तृतीय खिलाड़ी चुने गए और शनिवार को फाइनल में नीरज का मुकाबला 12 खिलाड़ियों के साथ होगा।
विज्ञापन

पानीपत के गांव खंडरा के नीरज चोपड़ा ने धमाकेदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया और बाकी खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं दिखे। ऐसे में शनिवार को सभी निगाहें नीरज पर होंगी। भाला फेंक के मुकाबले में उनके प्रदर्शन के बाद ओलंपिक में स्वर्ण की उम्मीद बढ़ गई है। नीरज के मुकाबले को लेकर उनका परिवार और एथलेक्टिस फेडरेशन उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को पूरा परिवार मिलकर नीरज का फाइनल मुकाबला देखेगा। इस दौरान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के अधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे। गांव खंडरा के लोग भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। परिवार ने प्रभु से नीरज की सफलता के लिए प्रार्थना की है। उन्हें विश्वास है कि नीरज देश का नाम रोशन करके ही लौटेगा।
फाइनल में भाला 90 मीटर के पार जाएगा : जितेंद्र जागलान, कोच
अबकी बार भाला 90 मीटर के पार जाएगा और नीरज इतिहास रचेगा। यह कहना है नीरज चोपड़ा को सबसे पहले भाला पकड़वाने वाले कोच जितेंद्र जागलान का। उन्होंने कहा कि फाइनल में भी नीरज अपने पहले प्रयास में ही सबसे अधिक दूरी तक भाला फेंककर शिखर पर रहेगा। उन्होंने बताया कि नीरज का रिकॉर्ड है कि वह हर बार बड़े टूर्नामेंट में नया आयाम बनाता है। भारतीय खेलों के इतिहास में नीरज सबसे ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं, जिनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 88.07 मीटर है।
गांव खंडरा वासी नीरज चोपड़ा का मुकाबला 10 बाई 10 फुट की स्क्रीन पर देखेंगे
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का ओलंपिक फाइनल देखने के लिए एथलेक्टिक्स फेडरेशन हरियाणा की ओर से गांव खंडरा में शनिवार को 10 बाई 10 फुट की स्क्रीन लगाई जाएगी। नीरज के घर के सामने ही यह स्क्रीन स्थापित की जाएगी, जहां पर पूरे खंडरा वासी नीरज का मुकाबला देख सकेंगे।

एथलेटिक्स फेडरेशन हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि ओलंपियन नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मुकाबला देखने के लिए समस्त हरियाणा और दूर दराज क्षेत्र के लोग गांव खंडरा आ रहे हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन हरियाणा की पूरी टीम ने नीरज चोपड़ा से फोन पर बात की है और उन्हें शनिवार के मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed