{"_id":"611026718ebc3e72a0124558","slug":"neeraj-got-the-medal-we-yearned-for-in-every-olympics-anil-vij-panipat-news-knl79343172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: नीरज चोपड़ा के घर पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज, माता-पिता के चरण स्पर्श कर कहा- आपके बेटे ने देश का नाम ऊंचा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: नीरज चोपड़ा के घर पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज, माता-पिता के चरण स्पर्श कर कहा- आपके बेटे ने देश का नाम ऊंचा किया
Mon, 09 Aug 2021 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:16 AM IST
सार
रविवार सुबह सांसद संजय भाटिया, दोपहर में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण और ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा पहुंचे। वहीं शाम को गृहमंत्री अनिल विज के साथ पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी पहुंचे।
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के माता-पिता के पैर छूते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर रविवार को पानीपत के गांव खंडरा स्थित नीरज चोपड़ा के घर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज पहुंचे। अनिल विज ने नीरज के माता पिता से रुंधे गले से कहा कि आपके बेेटे ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है और इतिहास रचा है। उसका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हम तरसते रहते थे कि ओलंपिक में कब स्वर्ण पदक आए। आज 135 करोड़ हिंदुस्तानियों का सीना चौड़ा हो गया है। यह स्वर्ण पदक भारत की एक शुरुआत है। सरकार की नीति अनुसार नीरज को छह करोड़ रुपये का उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं तो माता-पिता के चरण स्पर्श करने आया था, जिनके बेटे ने पूरे विश्व में नाम रोशन कर दिया। गृह मंत्री ने नीरज की मां सरोज चोपड़ा और पिता सतीश चोपड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्हें पगड़ी पहनाई और चरण स्पर्श किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। डॉक्टर ने बोलने तक से मना किया है, लेकिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक आने की इतनी खुशी हुई कि मुझसे रुका नहीं गया। कल तो जीत के बाद ही मैं नाचने लगा था।
डॉक्टर के मना करने के बाद भी नीरज के परिवार से मिलने आया हूं। बीमार होने के बावजूद गृहमंत्री नीरज के परिवार के साथ भी नाचे और अपनी खुशी जाहिर की। गृह मंत्री के घर खाली नहीं बल्कि देश के लाल के लिए फूल, फल की टोकरी और लड्डू लेकर पहुंचे थे।
नीरज के घर पर जमकर नाचे विधायक प्रमोद विज
नीरज के घर पर विधायक प्रमोद विज जमकर ढोल नगाड़ों पर नाचे और खुशी जताई। विधायक प्रमोद विज, गृह मंत्री अनिल विज से पहले ही पहुंच गए थे। गृह मंत्री के आने से पहले घर पर ढोल नगाड़ों पर प्रमोद विज और गांव वासी नाचे। उन्होंने कहा कि हमारे हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि तीन मेडल हरियाणा के ही हैं। हॉकी में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है।