फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra made Honorary Lieutenant Colonel, happiness prevails in the family

Panipat News: नीरज चोपड़ा को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया, परिवार में छाई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Chopra made Honorary Lieutenant Colonel, happiness prevails in the family
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गोल्डन बॉय और जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। बुधवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को सितारे लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि नीरज देश का नाम रोशन करते रहें। वे सेना और खेल के मैदान में अपनी मेहनत से भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं।
पानीपत के खंडरा गांव के नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-2 के जेवलिन थ्रोअर हैं। वे लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में पदक जीत चुके हैं। टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। इसके बाद पेरिस ओलिंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। भारतीय सेना ने उनको 14 मई को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। उनको यह सम्मान खेल में असाधारण योगदान के लिए दिया गया था। उनकी यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हुई थी। नीरज चोपड़ा को इससे पहले 2018 में अर्जुन अवार्ड, 2021 में खेल रत्न और 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे। उनको 2021 में सूबेदार की पदोन्नति मिली थी। टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया था। उनको 2022 में सूबेदार मेजर की पदोन्नति मिली थी। ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक लगाने के समय उनके पिता सतीश चोपड़ा, मां सरोज देवी, पत्नी हिमानी और चाचा भीम चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


अब दक्षिण अफ्रीका में करेंगे अभ्यास
चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज चोपड़ा दिवाली पर अपने पैतृक गांव खंडरा में पत्नी हिमानी के साथ आए थे। उन्होंने परिवार के साथ दिवाली मनाई थी। वे बुधवार को दिल्ली में परिवार सहित गए हैं। नीरज को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर देखकर खुशी हुई। वे देश के लिए आगे और लगन के साथ मैदान पर अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वे दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास के लिए वीरवार को जाएंगे।


बॉक्स
परिवार में खुशी माहौल
नीरज चोपड़ा को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी में देखकर परिवार में खुशी का माहौल है। मां सरोज देवी ने बताया कि एक मां के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती। उनके बेटे सेना के साथ खेल के मैदान में भी नाम रोशन कर रहे हैं। यह अवसर हर किसी को नहीं मिलता। नीरज पर अब जिम्मेदारी बढ़ गई है। वे हर मैदान पर देश का नाम ऊंचा करने के लिए उतरते हैं। वे आगे भी देश का नाम ऊंचा करेंगे।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article