फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Need for solar future, understand its importance

Panipat News: सोलर भविष्य की जरूरत, समझे इसकी अहमियत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Need for solar future, understand its importance
पानीपत। हरियाणा एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा जिमखाना क्लब में शनिवार शाम को जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें फाउंडेशन फोर एमएएसएमई और गैपिल कंपनी का विशेष सहयोग रहा। इसमें उद्यमियों को वेस्ट मैनेजमेंट और सोलर सिस्टम के बारे में जागरूक किया गया। बैठक में करीब सौ उद्यमी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

सोलर मैनेजमेंट के विशेषज्ञ कार्तिकेय ने कहा कि बिजली की मांग आने वाले समय में बढ़ेगी। जबकि इसके सोर्स कम हो रहे हैं। अब सोलर सिस्टम समय की मांग है। आने वाले समय में इसकी जरूरत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उद्यमी इसको आसानी से इंस्टॉल करा सकते हैं। वे फैक्टरी में जगह न होने पर दूसरे स्थान पर लगा सकते हैं। वहां से अपनी बिजली सप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को हर महीने के बड़े भारी बिल से भी छुटकारा मिलेगा और कटों को लेकर भी चिंता नहीं रहेगी।
विज्ञापन

इसके साथ उद्यमियों को वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से बताया। हरियाणा एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष भीम सिंह राणा ने कहा कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आने के चलते पानीपत के उद्यमियों को जेनरेटर चलाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई नियमों का पालना करना पड़ता है। पिछले दिनों दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने का असर पानीपत के उद्यमियों पर भी पड़ा। यहां ग्रैप चार के नियम लागू किए गए हैं, जबकि यहां का एक्यूआई ऑरेंज जोन में है। उद्यमियों को इन सब विषयों को ध्यान में रखकर नई तकनीकी को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जीएम अमित पांडेय, हरियाणा एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सोसायटी के उप प्रधान योगेश गुप्ता, पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नीतिन अराेड़ा, कुराड़ मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान नवीन बंसल, मोहन लाल, राजपाल सहरावत, पूर्वाचंल जिला कमेटी पानीपत के प्रधान सुमन झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed