फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navdeep Malik wins gold in Switzerland's Notville

हरियाणा के लाल का कमाल, वर्ल्ड पैरा जैवलिन चैंपियनशिप में बनाया विश्व रिकॉर्ड, जीता गोल्ड

Sat, 03 Aug 2019 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इसराना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इसराना (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Navdeep Malik wins gold in Switzerland's Notville
सांकेतिक तस्वीर

सात साल पहले जैवलिन थ्रो में बाल खिलाड़ी के तौर पर राष्ट्रपति अवॉर्ड से नवाजे जा चुके बुआना लाखु के नवदीप मलिक ने स्विटजरलैंड के नोटविल में चल रही वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो के अंडर-20 में साउथ अफ्रीका व कनाडा को मात देते हुए 35.42 मीटर थ्रो कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। अपने लाडले की उपलब्धि की सूचना फोन पर मिलने पर पिता दलबीर मलिक ने खुशी जताई है। नवदीप मलिक दिल्ली के वैंकेटश्वर कॉलेज दिल्ली के छात्र है।

विज्ञापन


खिलाड़ी नवदीप के पिता दलबीर मलिक ने बताया कि नवदीप ने गांव के सरकारी स्कूल के मैदान में अभ्यास शुरू किया था। अंडर-14 में चार बार जवलिन थ्रो में नेशनल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वर्ष 2012 में उसे बाल खिलाड़ी के तौर पर राष्ट्रपति अवार्ड मिला था। नवदीप मलिक दुबई में हुए यूथ एशियन चैंपियनशिप में भी खेल चुका है।

विज्ञापन

 

साउथ अफ्रीका व कनाडा को मात दे बनाया विश्व रिकॉर्ड


राष्ट्रपति अवॉर्डी नवदीप मलिक ने एक अगस्त से चार अगस्त तक स्विटजरलैंड के नोटविल में चल रही विश्व पैरा चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो के अंडर-20 में साउथ अफ्रीका व कनाडा को मात देते हुए 35.42 जैवलिन थ्रो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लाडले का गांव पहुंचने पर करेंगे सम्मान

नवदीप मलिक के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव की सामाजिक संस्था डलसा के प्रधान राजकपूर मलिक व सामाजिक कार्यकर्ता वेद वशिष्ठ ने बताया कि गांव के गौरव की बात है। गांव पहुंचने पर सामाजिक संस्था डलसा व ग्रामीणों की तरफ से लाडले के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed