फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   National Girl Child Day celebrated in the form of girls' participation

Panipat News: कन्या भागीदारी के रूप में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
National Girl Child Day celebrated in the form of girls' participation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस कन्या भागीदारी के रूप में मनाया गया। छात्राओं ने मैं शिक्षित हूं, मैं समर्थ हूं और मैं देश का गौरव हूं, बेटी बोझ नहीं सम्मान है समेत कविता लिखे प्ले कार्ड दिखा बेटियों का अभिवादन किया। पोस्टर मेकिंग में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

एसडी एजुकेशन सोसाइटी सचिव नरेश गोयल मुख्यातिथि रहे। नाट्य लेखिका व निर्देशिका रीता राय मुख्य वक्ता रहीं। उनका नाट्य के क्षेत्र में 30 वर्षों का लंबा अनुभव है और उनके द्वारा निर्देशित नाटक साधना के अब तक 400 से अधिक मंचन हो चुके हैं। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं को समाज से विविध बुराइयों को खत्म करने के लिए शपथ दिलाई। इसके साथ बालिका चेतना रैली के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


रीता राय ने कहा कि आज चाहे खेल का मैदान हो या राजनीति, घर हो या फिर उद्योग हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी छाप छोड़ी है। देश सेवा के हर क्षेत्र में लड़कियां समान रूप से भागीदारी कर रही हैं। जब हर क्षेत्र में बालिकाएं आगे हैं तो फिर क्यों हम बालिकाओं से भागें। आज भी हजारों लड़कियों को जन्म लेने से पहले मार दिया जाता है। समाज में ऐसे लोग व्याप्त हैं जो अपनी बेटियों को बेटों की तरह नहीं पालते हैं। सब स्थितियों और भेदभावों को मिटाने का काम बालिका दिवस मनाने का मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज को किया जागरूक

पानीपत। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम किया गया। सुमित्रा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के सशक्तीकरण और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का दिवस है।

यह दिवस हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर भी है जो हमें बालिकाओं को उनके सपनों की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समानता के क्षेत्र में प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए ताकि हर बेटी को अपने सपनों की उड़ान भरने का अवसर मिल सके।

मुख्यातिथि विद्यालय की प्रधान सुमित्रा आर्य रही। आर्य समाज के जिला मीडिया प्रभारी ओम दत्त आर्य विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य स्वीटी छिकारा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र और समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। संवाद


प्रधानाचार्या स्वीटी छिकारा ने कहा कि उनके विद्यालय में समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करके बालिकाओं की रुचि के अनुसार प्रतिभा को निखारने के सभी अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed