{"_id":"623e22d1def23b1e630bf461","slug":"nari-kalyan-samiti-celebrated-the-silver-jubilee-of-the-organization-panipat-news-knl102897461","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी कल्याण समिति ने मनाई संस्था की सिल्वर जुबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी कल्याण समिति ने मनाई संस्था की सिल्वर जुबली
विज्ञापन
सिल्वर जुबली मनाती हुई नारी कल्याण समिति के सदस्य।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नारी कल्याण समिति ने शुक्रवार को संस्था की सिल्वर जुबली मनाई। गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना की गई । सिमरन गिरधर और नीतू छाबड़ा का गिद्दा पेश किया। माधवी वर्मा का देशभक्ति गीत और ज्योतिका सक्सेना एवं ज्योति रहेजा ने स्वर्गीय लता मंगेशकर को उनके गीत गाकर श्रद्धांजलि दी।
समिति की नींव सन 1997 में कुसुम गुप्ता ने रखी थी। इसकी जिम्मेदारी 16 वर्ष पूर्व विदेश जाने से पहले कंचन सागर को सौंप दी थी। इस अवसर पर समिति की मुख्य चेयरपर्सन कंचन सागर ने मुख्य अतिथि हाजी साधना और रजनी बेनीवाल का स्वागत किया। ज्योतिका सक्सेना ने मुख्य प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि एक-एक कदम बढ़ाते हुए सहयोगी सदस्याओं के साथ मिलकर समिति को इस मुकाम तक पहुंचाया गया है। कई बेसहारा लड़कियों का विवाह कराया गया। सर्दियों में ठिठुरते लोगों की गर्म वस्त्रों का दान किया। बीमारों का इलाज कराया। बच्चों को यूनीफॉर्म एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। राज नंदा ने समिति की ओर से सभी को तुलसी के पौधे और ग्रो बैग्स भेंट किए।
पूर्व प्रधान शशि शर्मा ने आभार व्यक्त किया । सबको रोशनी फाउंडेशन की अध्यक्ष आरती सिंगला को कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन हनुमान चालीजा के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्योतिका सक्सेना, कार्यक्रम अध्यक्षा संगीता अरोड़ा,सह अध्यक्षा रश्मि अखौरी, संयोजिका योजना रोहिला व अन्य सदस्य मौजूद रहीं।