फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mutual fund agent attacked with sticks and clubs; five lakh rupees looted

Panipat News: म्यूचुअल फंड एजेंट पर लाठी डंडों से हमला, पांच लाख लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Mutual fund agent attacked with sticks and clubs; five lakh rupees looted
जिला नागरिक अस्पताल में सौरभ आनंद का इलाज करते कर्मचारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-11 मार्केट में सोमवार देर शाम करीब आठ बजे म्युचुअल फंड और इंश्योरेंस एजेंट पर आठ बदमाशों ने लाठी-डंडों व सीमेंट की ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर डंडे से वार करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने झुककर बचाव किया। हमले में उनके हाथ-पैरों पर चोटें आईं। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एजेंट ने आरोप लगाया कि हमलावर उनसे पांच लाख रुपये लूटकर ले गए। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चांदनी बाग थाना पुलिस और सीआईए की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-11 निवासी सौरभ आनंद ने बताया कि मार्केट में हैदराबादी श्मशान घाट के सामने उनका इंश्योरेंस और म्युचुअल फंड का कार्यालय है। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह कार्यालय बंद करके आहूजा स्वीट्स के पास खड़ी अपनी कार में बैठने जा रहे थे। इसी दौरान आठ लोगों ने उन पर डंडों और सीमेंट की ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर डंडे से वार करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने झुककर खुद को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन लाख रुपये मिले, पांच लाख गायब

सौरभ के अनुसार, उनके पास करीब आठ लाख रुपये की नकदी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर मौके से भाग गए। बाद में उन्हें तीन लाख रुपये मिले, जबकि पांच लाख रुपये गायब थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर पांच लाख रुपये लूटकर ले गए।


चांदनी बाग थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला नागरिक अस्पताल में सौरभ आनंद का इलाज करते कर्मचारी। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में सौरभ आनंद का इलाज करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed