फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mustard oil will be available in ration for Rs. 100 instead of Rs. 40, depot holders are angry over not increasing commission

Panipat News: राशन में सरसों का तेल 40 की बजाय 100 में मिलेगा, डिपोधारक कमीशन न बढ़ाने पर नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil will be available in ration for Rs. 100 instead of Rs. 40, depot holders are angry over not increasing commission
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। राशन कार्डधारकों को अब सरकारी राशन की दुकान पर मिलने वाला दो लीटर सरसों तेल को लेकर 40 की बजाय 100 रुपये में मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को पत्र लिखकर जुलाई माह से नए मूल्य के आधार पर ही सरसों तेल वितरण के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेशभर कार्डधारकों पर 28.83 करोड़ रुपये का का बोझ पड़ेगा। ऐसे में कार्डधारकों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं डिपोधारकों ने रेट बढ़ाने पर उनका कमीशन न बढ़ाने पर चिंता जाहिर की है।
बीपीएल और एएवाई श्रेणी के कार्डधारकों को राशन की दुकान पर हर महीने सरसों का दो लीटर तेल मिलता है। यह 40 रुपये में दिया जाता है। विभाग ने अब इसके रेट बढ़ाकर 100 रुपये कर दिए हैं। यानी कार्डधारकों को प्रति लीटर 50 रुपये तेल मिलेगा। पहले यह 20 रुपये प्रति लीटर था। अब रेट में ढाई गुना बढ़ाैतरी की है।
विज्ञापन

सर्वे में काट दिए गए कार्ड
दूसरी तरफ कार्डधारकों का सर्वे किया जा रहा है। जून माह में 4.47 लाख और जुलाई माह में 1.17 लाख से ज्यादा लोगों के कार्ड काटे गए हैं। प्रदेश में 48.05 लाख कार्डधारक हैं। इसमें 2.76 लाख एएवाई और 45.28 लाख बीपीएल कार्डधारक शामिल हैं। इनको केंद्र सरकार द्वारा प्रति माह पांच किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट फ्री दिया जाता है। जबकि राज्य सरकार द्वारा पीडीएस स्कीम के तहत 13.50 रुपये में एक किलोग्राम चीनी और 40 रुपये में दो लीटर सरसों तेल दिया जाता है। सरकार ने वितरित किए जाने वाले फोर्टिफाइड के सरसों तेल का मूल्य 100 रुपये निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कमीशन बढ़ाएं-
पानीपत डिपो एसोसिएशन के प्रधान मुकेश उर्फ कन्हैया ने बताया कि सरसों तेल की कीमत बढ़ाकर सरकार ने अपनी आमदनी बढ़ा ली। डिपोधारकों का कमीशन भी बढ़ाया जाए। उन्हें एक रुपये लीटर के हिसाब से कमीशन मिलता है। इसको अब पांच रुपये लीटर किया जाए।


कार्डधारकों को वितरित होने वाले सरसों तेल के पैसे बढ़ाने संबंधित निर्देश निदेशालय से आए हैं। जुलाई से ही कार्डधारकों से बढ़ाई गई राशि के हिसाब से सरसों तेल के रुपये लिए जाएंगे। डिपोधारकों को इस बारे में अवगत करा दिया है।
नीतू सिंह, नियंत्रक, जिला खाद्य पूर्ति नियंत्रण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed