फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murdered for selling half an acre of land

Panipat News: आधा एकड़ जमीन बेचने पर की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Murdered for selling half an acre of land
पानीपत। पुलिस ने समालखा के महावटी गांव के राजेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है। इसमें हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक राजेंद्र का बेटा मनोज उर्फ काला ही निकला। उसने आधा एकड़ जमीन बेचने की रंजिश में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और पुलिस को गुमराह करते हुए तीन के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। बार-बार बयान बदलने के शक में पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने अब आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि समालखा थाने में मनोज निवासी महावटी ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पिता राजेंद्र ने करीब डेढ़ साल पहले गांव निवासी सुनील पुत्र रामकिशन को आधा एकड़ जमीन 16 लाख रुपये में बेची थी। सुनील ने चार लाख रुपये का चेक देकर बाकी पैसे एक साल बाद ब्याज सहित देने का करार किया था। 26 जुलाई की शाम उसका पिता राजेंद्र पशुबाड़े में था। देर शाम करीब आठ बजे सुनील, जयप्रकाश व जितेंद्र उसके पिता के पास घेर में आकर बैठकर शराब पीने लगे। उसके पिता ने सुनील से जमीन के पैसे मांगे तो सुनील ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसके पिता को ईंट व डंडों चोट मारी। झगड़े का शोर सुनकर वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा और पिता को आरोपियों से छुड़वाया। तीनों आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। राजेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देने वाला बेटा मनोज बार-बार बयान बदल रहा था। वारदात के समय वह अपने आप को कभी पास की दुकान पर बैठे होने के बारे में तो कभी घर में ही काम करने की बात कह रहा था। इससे उस पर पुलिस का शक बढ़ता चला गया। हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने पिता राजेंद्र की पीट पीट कर हत्या करने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उसके पिता राजेंद्र ने करीब डेढ़ साल पहले गांव निवासी सुनील को आधा एकड़ जमीन बेच दी थी। 26 जुलाई की देर शाम भी उसका पिता गांव निवासी सुनील, जय प्रकाश व जितेंद्र के साथ अपने घेर (पशु बाड़े) में बैठकर शराब पी रहा था। आवाज सुनकर वह घेर में पहुंचा। उसने अपने पिता राजेंद्र को तीनों के साथ बैठकर शराब पीते देख कहा पहले भी उसने सुनील को जमीन बेच दी। शराब पीने की लत में वह सारी जमीन बेच देगा। तीनों के वहा से जाने के बाद उसने अपने पिता की लात घूस्सों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसके पिता का सिर इटों के पिलर से लगा। सिर से खून बहने लगा तो वह परिजनों के साथ पिता को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed