फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murdered for just rupees 1000

एक हजार के लिए साथी ने ही की चौकीदार की हत्या

Wed, 10 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मॉडल टाउन क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन में रविवार रात चौकीदार राजेंद्र की हत्या सिर्फ एक हजार रुपये के लिए की गई थी। यह खुलासा दूसरे चौकीदार पूर्ण सिंह ने पुलिस पूछताछ में किया। चौकीदार राजेंद्र की हत्या मामले में पुलिस ने शक के आधार पर दूसरे चौकीदार पूर्ण सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि रविवार रात को मॉडल टाउन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन में यूपी के जौनपुर के सरसरा गांव निवासी राजेंद्र तिवारी की गला दबा कर हत्या कर दी गई थी।


पूर्ण सिंह ने बनाई थी झूठी कहानी
 पूर्ण सिह ने राजेंद्र हत्या के मामले में झूठी कहानी बनाई थी। उसने अपने मालिक को बताया था कि  रात को करीब 1.30 बजे  7-8 लोगों ने आकर उस पर हमला कर दिया जिससे वो बेहोश हो गया। उसे जब होश आया तो उसने पीछे जाकर देखा तो राजेंद्र मृत हालत में जमीन पर पड़ा था।  पुलिस ने मकान मालिक रोहित गर्ग की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की थी। जिसमें रोहित गर्ग ने पूर्ण सिंह के बताए अनुसार पुलिस को शिकायत दी थी।  लेकिन पुलिस ने पूर्ण सिंह के जिंदा बचने की कहानी को दूसरे एंगल से देखते हुए जब सख्ती से पूछताछ की तो पूर्ण सिंह ने मामले का खुलासा कर बताया कि उसका राजेंद्र सिंह के साथ एक हजार रुपये के लिए कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिससे रविवार को उनकी कहा सुनी भी हुई थी। इसी ताव में आकर ही उसने राजेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed