फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal team removed encroachment, seized goods

पालिका टीम ने हटाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal team removed encroachment, seized goods
समालखा। समालखा में दुकान के बाहर पड़े सामान को जब्त करते हुए नपा कर्मी। - फोटो : Panipat
समालखा। रेलवे रोड पर अतिक्रमण की शिकायत सीएम विंडो पर लगाए जाने के बाद वीरवार को नगरपालिका की टीम अतिक्रमण हटाया। टीम ने दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि नगर पालिका की टीम के जाते ही कई दुकानदारों ने फिर से सड़क पर अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन

रेलवे रोड मार्केट पर शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। इसके साथ ही विभिन्न गांवों को भी यह मार्ग जोड़ता है। दिनभर यहां वाहनों की आवाजाही रहती है और लोग खरीदारी करने भी आते हैं लेकिन अतिक्रमण के कारण साठ फीट चौड़ी यह सड़क महज 15 फीट की रह गई है। अतिक्रमण करने वालों में दुकानदारों के साथ ही रेहड़ी एवं फड़ी वाले हैं। दुकानदार ने अतिक्रमण करने के साथ ही किराया लेकर अपनी दुकान के आगे रेहड़ी और फड़ी लगवाई है।
विज्ञापन

वीरवार को यहां पर नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा एवं सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जेई दीपक हुड्डा, सेनिटरी इंस्पेक्टर विकास नरवाल भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का विरोध न आया काम, 24 बाइक एवं कारों के काटे चालान
कुछ दुकानदारों ने नपा की कार्रवाई का विरोध भी किया। जब्त किए जा रहे सामान को वापस लेने का प्रयास किया गया। इस दौरान दुकानदारों की अतिक्रमण हटाने वालों से छीनाझपटी भी हुई, लेकिन भारी पुलिस बल के कारण उनकी एक भी नहीं चली। अभियान के दौरान ऐसे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया जो राजनीतिक धौंस जमाकर बचते थे। सिटी ट्रैफिक पुलिस ने अभियान के दौरान 24 बाइक एवं कारों के चालान भी किए।

बोले अधिकारी
सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी ने कहा कि रोड पर खड़े किए वाहनों के चालान किए गए हैं। आगे भी उनकी टीम ये कार्रवाई जारी रखेगी।
नपा सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने दोबारा सामान रख लिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समालखा। समालखा में दुकानदारों द्वारा अधिकारियों व नमा कर्मियों के जाने के बाद फिर से सामान रखा ब?

समालखा। समालखा में दुकानदारों द्वारा अधिकारियों व नमा कर्मियों के जाने के बाद फिर से सामान रखा ब?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed