फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation put up 18 tenders worth 6.23 crores

नगर निगम ने लगाए टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation put up 18 tenders worth 6.23 crores
पानीपत। नगर निगम ने एक बार शहर के विकास की राह में 6.23 करोड़ रुपये के 18 टेंडर लगाए हैं। हालांकि इनमें से कुछ टेंडरों को दोबारा लगाया गया है जबकि कुछ नए टेंडर भी हैं। ये सभी टेंडर हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल के माध्यम से लगाए गए हैं। इनमें से आधे टेंडर शहरी एरिया जबकि आधे ग्रामीण विधानसभा के हैं। इस बार निगम ने ज्यादातर पैसा शहर को चमकाने पर खर्च करने का फैसला किया है। इसके तहत मैस्टिक लेयर, लाइट इंडिकेटर्स, बेंच के लिए टेंडर लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही इन टेंडरों की तकनीकी बिड खुलती है, फाइनेंशियल भी तुंरत खोल दी जाएगी। इसके बाद इनके वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद काम आगे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने लगाए टेंडर
- वार्ड नंबर नौ में आरसीसी रोड और सीवर लाइन बिछाने के लिए 18,89,000 रुपये का टेंडर
- वार्ड नंबर चार में पुराने सीसी के रोड पर मैस्टिक लेयर बिछाने के लिए 40,00,000 का टेंडर
- वार्ड नंबर 22 की बतरा कॉलोनी में 34,46,000 रुपये से शिव दुर्गा बारात घर बनाया जाएगा।
- वार्ड नंबर 15 में सदानंद स्कूल से लेकर आजाद नगर तक 30,84,000 रुपये से आरसीसी ड्रेन बनाई जाएगी।
- वार्ड नंबर 10 में माटा चौक से लेकर सनौली रोड तक 34,25,000 रुपये से आरसीसी नाला बनाया जाएगा।
- वार्ड नंबर आठ में तोमर धर्मशाला के पास टाइल और डीडब्लयूसी पाइप 98,30,000 रुपये की लागत से बिछाई जाएंगी।
- वार्ड नंबर आठ में 77,66,000 रुपये से सेठी चौक के पास पांच गलियों में डीडब्यलूसी पाइप का काम करवाया जाएगा।
- वार्ड नंबर आठ में ही 21,20,000 रुपये की लागत से खंडा चौक से लेकर ड्रेन नंबर एक तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा।
- वार्ड नंबर तीन में 44,23,000 रुपये से सचदेवा डीलर से लेकर बलदेव के मकान तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा।
- वार्ड नंबर 10 के सेक्टर 11 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की कई गलियों में 50,00,000 रुपये से मैस्टिक लेयर बिछाई जाएंगी।
- वार्ड नंबर 10 में 30,00,000 से राज कॉलोनी, साई बाबा चौक से ब्रह्म कुमार आश्रम नई सब्जी मंडी तक मैस्टिक लेयर बिछेंगी।
- वार्ड नंबर चार के पंजाब किराना स्टोर से लेकर गुरुकृपा कम्यूनिकेशन तक और पलक कनफेक्शनरी से सीताराम चौक जवाहर नगर तक 10,00,000 रुपये में मैस्टिक लेयर बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

- वार्ड नंबर 12 के ग्रामीण एरिया में स्ट्रीट लाइट साइन बोर्ड, इंडिकेटर्स के लिए 16,61,000 रुपये खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड नंबर तीन के भी ग्रामीण एरिया में साइन बोर्ड, इंडिकेटर्स पर 15,26,000 रुपये खर्च होंगे।
- वार्ड नंबर सात में 19,21,000 रुपये से लोहे के बेंच रखवाए जाएंगे।
- वार्ड नंबर दो की मोतीराम कॉलोनी मेें आरके स्टेशनरी से लेकर ट्रांसफार्मर तक 49,06,000 रुपये से आरसीसी का स्ट्रोम वाटर ड्रेन सिस्टम बनाया जाएगा।
- वार्ड नंबर एक से 16 तक विभिन्न स्थानों पर जरूरत पड़ने पर 17,00,000 रुपये से पीवीसी पाइपें लगाई जाएंगी।
- वार्ड नंबर 17 से 26 तक 16,63,000 रुपये में जरूरत पड़ने पर पीवीसी पाइपलाइन बिछाने काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed