फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MP and MLA unveiled Chhatrapati Shivaji's statue

Panipat News: छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का सांसद और विधायक ने किया अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
MP and MLA unveiled Chhatrapati Shivaji's statue
पानीपत। आखिरकार छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का लंबे समय बाद शनिवार को सांसद और विधायक ने अनावरण कर दिया। इस पर मराठा समाज के लोगों ने राजनेताओं का आभार व्यक्त किया है। लोगों को इसके अनावरण का लंबे समय से इंतजार था। अमर उजाला ने इस मुद्दों को अपने 12 दिसंबर के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद राजनेता हरकत में आए और शनिवार को मूर्ति का मराठा समाज के लोगों की उपस्थिति में अनावरण कर दिय गया।
विज्ञापन

यहां मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी के नारे भी लगाए। यह मूर्ति कई धातुओं के मिश्रण से बनाई गई है। इसे इस लिहाज से बनाया गया है कि यह मूर्ति तेज धूप, बरसात के मौसम में भी जस की तस रहेगी और रात में चमकदार दिखेगी। मूर्ति बनाने में 44 लाख रुपये की लागत आई है। इसी लागत से दूसरी मूर्ति शहीद लाला जगत नारायण की बनाई गई है, जो कि आने वाले समय में पानीपत के मॉडल टाउन में लाल टंकी चौक पर स्थापित की जाएगी। यह दोनों मूर्तियां जयपुर से बनवाई गई हैं।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ मराठा समाज के ही प्रेरणास्रोत नहीं अपितु देश से प्रेम करने वाले हर सामाजिक व्यक्ति के प्रेरणास्रोत हैं। वे स्वाभिमान के प्रतीक हैं। शिवाजी का जीवन हमें आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। शहर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पानीपत में हुई ऐतिहासिक तीसरी लड़ाई में सुदूर महाराष्ट्र के हर परिवार से युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं ने पानीपत के मैदान में आकर आतताइयों से लोहा लेकर अपना सर्वस्व मां भारती के चरणों में न्योछावर कर दिया। वीर सपूतों के इस बलिदान के लिए पानीपत सदैव ऋणी रहेगा। किला चौक पर स्थापित यह प्रतिमा उन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी एवं किला क्षेत्र के मार्ग को आज से शिवाजी के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, डिप्टी मेयर रविंद्र, पार्षद रविंद्र भाटिया, अशोक कटारिया, अशोक नारंग, रामकुमार सैनी, लोकेश नांगरू, विजय जैन, अश्वनी धींगडा, सुनील सोनी, मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुर्जर, विजय शर्मा, दिवाकर मेहता, हरीश कटारिया व सुनील कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed