फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother's womb destroyed on the day of Ahoi Ashtami

अहोई अष्टमी के दिन उजड़ी मां की कोख, डॉक्टर के गले लग कर रोई , बोली: मेरा बेटा वापस ला दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mother's womb destroyed on the day of Ahoi Ashtami
पानीपत। पानीपत के सिविल अस्पताल में डॉक्टर के गले लग कर रोती मृतक बच्चे निशांत की मां सोनिया। - फोटो : Panipat
पानीपत। देशराज कॉलोनी में अहोई अष्टमी के दिन बेड से गिरकर नौ माह के मासूम की मौत हो गई। मां ने बेटे की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था और उसे बेड पर लेटाकर रसोई में प्रसाद बनाने गई थी। कुछ ही देर में गिरने की आवाज पर कमरे में पहुंची तो बेटा फर्श पर मुंह के बल बेसुध मिला। मां की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा आए और मां और बेटे को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। तना सुनते ही मां डॉक्टर के गले लगकर रोई और कहती रही मेरा बेटा वापस ला दो।
विज्ञापन

मां जब सामान्य अस्पताल बेटे को लेकर पहुंची तो उसका इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया, मां को बाहर बैठाया गया था।
डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया तो वह बिलख पड़ी। डॉक्टर से कहती रही कि मेरे लाल की एक बार सांस वापस ला दो। देशराज कॉलोनी निवासी मां सोनी ने बताया कि उसकी तीन साल पहले अजीत से शादी हुई थी।
विज्ञापन

काफी मन्नतों के बाद बेटा हुआ, जिसका नाम निशांत रखा। रोती बिलखती मां ने कहा कि वह सोमवार को अहोई अष्टमी के दिन अपने बच्चे की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था। शाम करीब चार बजे बेटा सो गया, जिसके बाद वह बेटे को बेड पर लेटाकर रसोई में अहोई माता का प्रसाद बनाने चली गई। करीब 20 मिनट बाद उसे कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, वह दौड़कर पहले दूसरे कमरों में गई, लेकिन कुछ नहीं मिला, वह बेटे के कमरे में गई तो उसका लाल फर्श पर गिरा मिला। वह बेसुध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को छाती से लगाए चार अस्पतालों में पहुंची मां
हादसे के बाद वह बेटे को छाती पर लगाकर देवी मूर्ति कॉलोनी स्थित बच्चों के एक निजी अस्पताल में पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने उसका चेकअप किया, लेकिन सांस न आने पर सामान्य अस्पताल लेकर जाने के लिए कहा, वह सामान्य अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने आधा घंटे तक बच्चे सीपीआर दिया, लेकिन सांस नहीं लौटी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद भी मां बेटे को गोद में उठाकर तीसरे अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ी, वहां से फिर चौथे अस्पताल लेकर गई। डॉक्टरों से कहती रही कि बेटा जिंदा कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed