{"_id":"68a4ea55090bfaa40f0994b2","slug":"most-of-junaids-gang-are-minors-two-henchmen-have-been-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142204-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जुनैद के गैंग में ज्यादातर नाबालिग, दो गुर्गे हो चुके काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जुनैद के गैंग में ज्यादातर नाबालिग, दो गुर्गे हो चुके काबू
विज्ञापन
पानीपत। यूपी के गैंगस्टर जुनैद और उसके साथी को पुलिस ने सात दिन तक चली पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जुनैद शातिर अपराधी है और उसने अपने बाबा गैंग में ज्यादातर नाबालिग लड़कों को शामिल कर रखा था। अब तक पुलिस उनके दो नाबालिग गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कुछ अन्य गुर्गे भी पुलिस की राडार पर आ गए हैं। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर पुलिस बाबा गैंग से जुड़े सभी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल भी खंगालने में जुटी है। इसके लिए अलग से टीम लगाई गई है।
यूपी के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के तितरवाडा गांव निवासी जुनैद और उवैश को पानीपत पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। जुनैद को सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। जिसमें कई तथ्य पुलिस के हाथ लगे थे। जुनैद ने बाबा गैंग के नाम से अपना गिरोह बना रखा है। जिसमें 20 से 25 सदस्य शामिल कर रखे हैं। यह सभी यमुना नदी के आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि इन सदस्यों में ज्यादातर की उम्र 16 साल से 20 साल के बीच है। हथियारों का शौक रखने वाले ज्यादातर युवकों को लालच देकर गैंग में शामिल किया गया था। रविवार रात को पुलिस ने गिरोह के एक नाबालिग सदस्य को गिरफ्तार किया था। बाकी अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में जुटी पुलिस
बाबा गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो अपलोड कर दहशत फैला रहे हैं। पुलिस ने अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगालने शुरू कर दिए है। बाबा गैंग के नाम से आधा दर्जन अकाउंट हैं। जो गैंग के गुर्गे ऑपरेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- वर्जन
जुनैद और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा का चुका है। बाकी अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही कुछ अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
-- --