{"_id":"61fd8b628df7930300348cb3","slug":"missing-worker-s-body-found-landing-in-a-drain-panipat-news-knl979885167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में उतराता मिला लापता श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में उतराता मिला लापता श्रमिक का शव
विज्ञापन
पानीपत। मृतक मोहम्मद रेहान(फाइल फोटो)
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बबैल नाका के पास शुक्रवार सुबह 26 दिन से लापता श्रमिक का शव नाले में उतराता मिला। सफाईकर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने संदेह के आधार पर लापता युवक के परिजनों को बुलाया, जिन्होंने उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद रेहान (35) करीब सात साल पहले बिहार से पानीपत आया था और फिलहाल चांदनीबाग कॉलोनी में किराये पर रहता था। उनके भाई महताब आलम ने बताया कि गत आठ जनवरी की रात आठ बजे वह साथी श्रमिकों के लिए पानी लेने गया और लौटा नहीं। उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत देकर शहर में पोस्टर भी चस्पा किए। शुक्रवार को पुलिस ने कॉल कर शव की पहचान के लिए बुलाया। तब अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। वह ई-रिक्शा चलाता था और उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं।
डॉक्टर नारायण डब्बास और डॉ. दीपक गुप्ता के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, वहीं जांच के लिए मधुबन लैब में विसरा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में 174 की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी