फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Misbehaving with woman

महिला के साथ दुराचार

Sun, 02 Feb 2014 12:58 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 02 Feb 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले में महिला और नाबालिग के साथ दुराचार और इसके प्रयास के मामले सामने आए हैं। थाना शहर की एक कॉलोनी में एक चार साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया और इसी थाने के अंतर्गत एक महिला से दुराचार कर दिया।
विज्ञापन


पसीना कलां रोड स्थित एक फैक्टरी मालिक ने अपनी कर्मी के साथ दुराचार का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इन सब में मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर की एक कॉलोनी में चार साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना की एक कॉलोनी में एक युवक ने एक चार साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनी के लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थाना शहर पुलिस ने पिता की शिकायत पर अशोक बिहार कॉलोनी निवासी नौसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

थाना शहर की एक कालोनी में एक महिला के साथ सामूूहिक दुराचार कर दिया और उसको जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कुटानी रोड निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि वह एक कालोनी में किराए के मकान में रहती है। उसके साथ सामूहिक दुराचार कर दिया।

 उसने  संजय, सिल्लू, कुशाल, शयाना व पुष्पा पर आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दुराचार करने के बाद उसको जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक महिला समेत पांचों के खिलाफ दुराचार व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना सदर के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। पुलिस ने गांव के ही युवक इंतजार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थाना सदर के अंतर्गत पसीना कलां रोड स्थित एक फैक्टरी के मालिक ने एक कर्मचारी के साथ दुराचार का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


हुडा सेक्टर 11 में रहने वाली एक महिला ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि वह पसीना कलां रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। गत दिनों फैक्टरी मालिक अमित ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed